{"_id":"6a75c4566ef6c6866f0ca15f","slug":"rpf-seized-liquor-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1864381-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब जंक्शन पर तस्कर सहित जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब जंक्शन पर तस्कर सहित जब्त
विज्ञापन
तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब जंक्शन पर तस्कर सहित जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की बोगियों में छिपाने जा रहे थे शराब
ट्रेन का कोच अटेंडेंट व हाउसकीपिंग सुपरवाइजर भी तस्करी में शामिल
लखनऊ। लखनऊ से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब को लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तस्कर सहित जब्त कर लिया। तस्कर शराब को पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की बोगियों में छिपाने जा रहा था। तस्करी में ट्रेन का कोच अटेंडेंट व हाउसकीपिंग सुपरवाइजर भी शामिल था।
आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जब्त शराब व तस्कर को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी अमित राय ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। आगे बताया कि जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के फुटओवर ब्रिज के नीचे शराब तस्करी की सूचना मुखबिरों से मिली। इसके बाद वह टीम के साथ माैके पर पहुंचे। जहां बिहार निवासी साहिल कुमार के लगेज की जांच की गई। उसके पास से कुल 43 बोतल शराब बरामद हुई, जिसमें नौ बोतल आइकॉनिक व्हाइट और 34 बोतल 8 पीएम स्पेशल ब्रांड की थीं। बरामद शराब की कुल मात्रा 19500 मिलीलीटर थी, जिसकी कीमत 13990 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में साहिल ने बताया कि शराब लखनऊ के पावर हाउस चाैराहे से खरीदी थी, जिसे वह पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की बोगियों में छिपाने जा रहा था। अवैध तस्करी में कोच अटेंडेंट सौरभ व हाउसकीपिंग ओबीएचएउस सुपरवाइजर अनुराग भी शामिल है। उसे प्रति खेप 5000 रुपये मिलते थे। आरपीएफ ने उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत हिरासत में लिया और जब्त शराब व तस्कर को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए राजकीय रेलवे पुलिस चारबाग को सौंप दिया गया है।