फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Brajesh says SP is salivating over the vote bank; son-in-law kills mother-in-law; major se

UP Big News: ब्रजेश बोले- सपा वोट बैंक के लिए बहा रही लार, सास को दामाद ने मार डाला; जयंत चौधरी को बड़ा झटका

Fri, 07 Aug 2026 05:25 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 07 Aug 2026 05:25 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News: Brajesh says SP is salivating over the vote bank; son-in-law kills mother-in-law; major se
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News: Brajesh says SP is salivating over the vote bank; son-in-law kills mother-in-law; major se
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

ब्रजेश पाठक का अखिलेश को जवाब, बोले- ब्राह्मणों के नाम पर राजनीति कर रही सपा

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में उन पर किए गए हमलों का तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को उन्हें गाली देने का अधिकार है, लेकिन ब्राह्मण समाज का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि सपा केवल ब्राह्मण वोट बैंक के लिए "लार टपका" रही है और चुनाव के बाद यही पूछेगी कि "कौन ब्राह्मण, किसका ब्राह्मण और कहां का ब्राह्मण?" पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Brajesh says SP is salivating over the vote bank; son-in-law kills mother-in-law; major se
सास को दामाद ने मार डाला - फोटो : अमर उजाला

सास को दामाद ने मार डाला, हत्याकर शव बूंगे में जलाया

यूपी के पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव में रिश्तों को कलंकित कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक दामाद पर अपनी ही सास की हत्या कर शव को बूंगे (उपलों के ढेर) में जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब छह दिन से लापता महिला की तलाश में जुटे बेटे ने गांव वालों के साथ बूंगे की राख हटाई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News: Brajesh says SP is salivating over the vote bank; son-in-law kills mother-in-law; major se
शव रखकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मणिपुर में CRPF जवान की मौत, लखनऊ में शव रखकर बवाल-हंगामा

मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ जवान विनीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ के बुद्धेश्वर स्थित आदर्श विहार कॉलोनी में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर दुबग्गा से अवध चौराहे जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। 

करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन में दोबारा पोस्टमार्टम, निष्पक्ष जांच, शहीद का दर्जा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग उठाई गई। जाम के चलते दुबग्गा से कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाला यातायात भी प्रभावित रहा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Brajesh says SP is salivating over the vote bank; son-in-law kills mother-in-law; major se
केजीएमयू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

केजीएमयू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 बच्चों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के सर्जरी विभाग में गुरुवार तड़के शॉर्ट सर्किट से स्विच बोर्ड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से उठे धुएं के कारण पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड प्रभावित हुआ, जिसके चलते वहां भर्ती करीब 50 बच्चों को एहतियातन दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Brajesh says SP is salivating over the vote bank; son-in-law kills mother-in-law; major se
सीसीएसयू बना भारत का पहला एआई-सक्षम राज्य विश्वविद्यालय, जयंत चौधरी ने की घोषणा। स्रोत स्वयं

जयंत चौधरी को बड़ा झटका, यूपी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने रालोद से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश रालोद में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की थी। इसके साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष को प्रदेश की जिला इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। माना जा रहा है कि इसी संगठनात्मक बदलाव के बाद रामाशीष राय ने पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Brajesh says SP is salivating over the vote bank; son-in-law kills mother-in-law; major se
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

'कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं...', सीएम योगी ने अखिलेश पर कसा तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। वो दोपहर 12 बजे सो कर उठते थे। दो बजे तैयार होते थे। पांच बजते-बजते उनके जिम जाने का समय हो जाता था और शाम 7 बजे महफिल सज जाती थी। देश प्रदेश के बारे में सोचने के लिए उनके पास समय ही कहां होता था। प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल तो ये था कि महिलाओं को सबसे बड़ा खतरा इन्हीं सपाइयों से ही था। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Brajesh says SP is salivating over the vote bank; son-in-law kills mother-in-law; major se
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

"ऊना कांड के दोषियों को सजा दिलाए गुजरात सरकार", मायावती बोलीं- न्याय न मिलना विचलित करने वाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुजरात के ऊना कांड के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की राज्य सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को फ्री कानूनी सहायता दी जाए जिससे कि उन्हें न्याय मिल सके। उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि गुजरात राज्य के जिला गिर सोमनाथ के ऊना में सन् 2016 में हुए दलितों पर जघन्य अन्याय-अत्याचार काण्ड के लगभग सभी अभियुक्तों को मार्च में स्थानीय कोर्ट द्वारा बरी करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देकर न्याय पाने के लिये पीड़ित दलित परिवारों को वित्तीय आदि का भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी विचलित करने वाली कड़वी सच्चाई से खासकर ’बहुजन समाज’ के लोगों में भारी चिन्ता व्याप्त है। पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed