सब्सक्राइब करें

No Gas Cooking: केतली में दाल-चावल बना रहे हैं? ये 5 बड़ी गलतियां नुकसान पहुंचा सकती हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 16 Apr 2026 12:15 PM IST
सार

Electric Kettle Cooking Tips: क्या इलेक्ट्रिक केतली में दाल-चावल बन सकते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है तो जवाब है, हां। लेकिन यह सुरक्षित या लंबे समय के लिए सही तरीका नहीं है। इससे केतली खराब हो सकती है और सुरक्षा जोखिम भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
No Gas Cooking Tips Electric Kettle Me Dal Chawal Kaise Banaye
इलेक्ट्रिक कैटल में बनाएं दाल चावल - फोटो : AI

Electric Kettle Me Dal Chawal Kaise banaye: जब से एलपीजी गैस की किल्लत शुरू हुई, नो गैस कुकिंग तेजी से ट्रेंड कर रहा है। खासकर गर्मियों में ये तरीका राहत देने वाला और सस्ता हो सकता है। छात्र, बैचलर्स और यात्रियों के लिए तो बिना गैस के खाना बनाने के टिप्स और ट्रिक्स बहुत काम के होते हैं।



जब गैस उपलब्ध नहीं होती या किचन की सुविधा सीमित होती है, तब लोग इलेक्ट्रिक केतली (Electric Kettle) जैसे छोटे उपकरणों का इस्तेमाल करके खाना बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई इलेक्ट्रिक केतली में दाल-चावल जैसे पारंपरिक भारतीय भोजन बनाए जा सकते हैं?

इलेक्ट्रिक केतली को आमतौर पर पानी उबालने के लिए डिजाइन किया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसमें मैगी, चावल, अंडे और यहां तक कि दाल भी बनाने की कोशिश करते हैं। यह तरीका आसान और समय बचाने वाला लग सकता है, लेकिन इसके साथ कई समस्याएं और जोखिम भी जुड़े होते हैं।

इस लेख में जानिए कि इलेक्ट्रिक केतली में दाल-चावल बनाना कितना सही है, किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, और किन बातों का ध्यान रखकर आप इसे सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भी बिना गैस के खाना बनाने के विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है।

Trending Videos
No Gas Cooking Tips Electric Kettle Me Dal Chawal Kaise Banaye
क्या इलेक्ट्रिक केतली में दाल-चावल बनाना संभव है? - फोटो : AI

क्या इलेक्ट्रिक केतली में दाल-चावल बनाना संभव है?
 

तकनीकी रूप से देखा जाए तो इलेक्ट्रिक केतली में दाल और चावल बनाना संभव है, लेकिन यह पूरी तरह सुरक्षित या सही तरीका नहीं माना जाता। केतली केवल पानी उबालने के लिए बनी होती है, इसलिए उसमें खाना पकाने से उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।


कौन-कौन सी समस्याएं आ सकती हैं?


इलेक्ट्रिक केतली में खाना बनाने पर ये समस्याएं सामने आ सकती हैं।

 

  • केतली का जल्दी खराब होना
  • आटो कट के कारण देर से खाना पकना
  • हीटिंग एलिमेंट पर दाल या चावल चिपकना
  • ओवरफ्लो और शॉर्ट सर्किट का खतरा
  • स्वाद और टेक्सचर सही न बनना
  • सफाई में परेशानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
No Gas Cooking Tips Electric Kettle Me Dal Chawal Kaise Banaye
किन बातों को नजरअंदाज करके लोग खाना बनाते हैं? - फोटो : Amazon

किन बातों को नजरअंदाज करके लोग खाना बनाते हैं?
 

कई लोग इन जोखिमों को नजरअंदाज करके भी केतली में खाना बना सकते हैं। इसके लिए कुछ टिप्स अपनाएं।

  • कम मात्रा में खाना बनाना

  • बार-बार पानी डालकर पकाना

  • ढक्कन खोलकर उबाल नियंत्रित करना

  • सस्ती केतली का उपयोग करना

हालांकि यह तरीके काम कर सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं हैं।

No Gas Cooking Tips Electric Kettle Me Dal Chawal Kaise Banaye
इलेक्ट्रिक केटल - फोटो : Amazon

सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने के टिप्स
 

अगर आप इलेक्ट्रिक केतली में खाना बनाना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।

  • हमेशा कम मात्रा में सामग्री डालें।

  • केतली को ओवरफिल न करें।

  • पकाते समय नजर रखें।

  • उपयोग के बाद तुरंत सफाई करें।

  • केवल इमरजेंसी में ही इस्तेमाल करें।


क्या यह सही विकल्प है?
अगर आपके पास कोई और विकल्प नहीं है, तो इलेक्ट्रिक केतली अस्थायी समाधान हो सकती है। लेकिन रोजाना खाना बनाने के लिए यह सही नहीं है। इसके बजाय इंडक्शन कुकर या इलेक्ट्रिक राइस कुकर बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed