सब्सक्राइब करें

Banana Recipes: ज्यादा पके केले को फेंकना बंद करें! बनाएं ये टेस्टी डिश

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 02 May 2026 09:55 AM IST
सार

Pake Kele Se kya Banaa Shakte Hain: ज्यादा पके केले से बनाना शेक, आइसक्रीम, पैनकेक, केक और स्मूदी जैसी स्वादिष्ट और हेल्दी डिशेज बनाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
Overripe Banane Recipes Pake kele ki recipe in Hindi
केले की डिश - फोटो : AI

Pake Kele Ki Recipes: गर्मियों में अक्सर घर में रखे केले जल्दी पक जाते हैं और कई बार इतने ज्यादा नरम हो जाते हैं कि उन्हें खाने का मन नहीं करता। ऐसे में ज्यादातर लोग इन केलों को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पके केला आपके लिए बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी डिश बनाने का बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं?



पके हुए केले में प्राकृतिक मिठास भरपूर होती है, जिससे आप बिना ज्यादा चीनी डाले कई टेस्टी रेसिपीज बना सकते हैं। खासकर गर्मियों में ठंडी और रिफ्रेशिंग डिशेज बनाने के लिए ये परफेक्ट होते हैं। साथ ही, यह फूड वेस्टेज को कम करने का एक स्मार्ट तरीका भी है।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि ज्यादा पके केले का क्या करें, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ आसान और झटपट बनने वाली रेसिपीज बताएंगे, जो स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान हैं।

Trending Videos
Overripe Banane Recipes Pake kele ki recipe in Hindi
बनाना शेक - फोटो : Instagram

बनाना शेक

ठंडक का मजा चाहिए तो पके केले से शेक बनाएं। यह गर्मियों में तुरंत एनर्जी देता है। इसे बनाने के लिए दूध, केला और थोड़ा शहद मिलाकर मिक्सी में ब्लेंड करें। ठंडा - ठंडा सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Overripe Banane Recipes Pake kele ki recipe in Hindi
ice cream - फोटो : Adobe stock

बनाना आइसक्रीम

केले से आप आइसक्रीम बना सकते हैं, वो भी बिना मशीन के। गर्मियों के लिए ठंडी आइसक्रीम तैयार करने के लिए केले को काटकर फ्रीज कर लें। फिर ब्लेंड करके क्रीमी आइसक्रीम तैयार करें। यह बिना चीनी का हेल्दी डेजर्ट है। 

Overripe Banane Recipes Pake kele ki recipe in Hindi
बनाना पैनकेक - फोटो : Instagram

बनाना पैनकेक

हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहिए तो केले से पैनकेक बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए मैश किए हुए केले में आटा मिलाकर चिकना और गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे तवे पर फैलाएं और हल्का सेंक लें। यह रेसिपी बच्चों के लंच बाॅक्स के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन
Overripe Banane Recipes Pake kele ki recipe in Hindi
बनाना केक - फोटो : Instagram

बनाना केक

केले की सॉफ्ट और टेस्टी रेसिपी है बनाना केक। ज्यादा पके केले से केक ज्यादा सॉफ्ट बनता है। इसमें अलग से ज्यादा चीनी की जरूरत नहीं पड़ती। साधारण केक की तरह ही बनाना केक भी बनाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed