फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: बच्चों के लिए बनाएं पसंदीदा पिज्जा, मिनटों में हो जाएगा तैयार

Tue, 22 Nov 2022 01:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 22 Nov 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
quick recipe to make pizza toast for kids
pizz toast - फोटो : istock

बच्चे ही केवल पिज्जा खाना पसंद नहीं करते बल्कि बड़े भी इसके दीवाने रहते हैं। जब भी पिज्जा खाने का मन करता है तो बस बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं। लेकिन अगर आप पिज्जा के लिए इंतजार नहीं कर सकते। तो कुछ ही मिनटों में इसे घर में तैयार कर सकती हैं। सबसे खास बात कि इस पिज्जा को बनाने के लिए आपको बहुत सारे बेकिंग भी नहीं करनी पड़ेगी। पिज्जा टोस्ट को आप बिल्कुल साधारण पिज्जा की तरह ही मनचाही सब्जियों की टॉपिंग्स और चीज के स्वाद के साथ बना सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा पिज्जा टोस्ट।

quick recipe to make pizza toast for kids
bread - फोटो : istock
पिज्जा टोस्ट बनाने की सामग्री

एक कप मोजरेला चीज, आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च, दो चम्मच टोमैटो चिली सॉस, एक चम्मच ऑर्गेनो, नमक स्वादानुसार, छोटे टमाटर. प्याज एक रिंग में कटे हुए, प्रोसेस्ड चीज आधा कप, चिली फ्लेक्स, पांच से छह पीस ब्रेड की स्लाइस।

quick recipe to make pizza toast for kids
cheese
पिज्जा टोस्ट बनाने की विधि

शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और अपनी मनचाही सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर टुकड़ों में काट लें। इसे किनारे रख लें। अब नॉन स्टिक पैन या तवा लें। गैस पर गर्म करें और ब्रेड को हल्का सा सुनहरा कर लें। जब ब्रेड हल्का सा सुनहरा सिंक जाए तो इस पिज्जा सॉस फैलाएं। अगर पिज्जा सॉस तीखा लगता है तो केवल टोमैटो चिली सॉस ही फैलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
quick recipe to make pizza toast for kids
bread pizza - फोटो : istock

सॉस की परत के ऊपर चीज की परत लगाएं और साथ में सब्जियों को डालें। साथ में ओरगेनो और चिली फ्लेक्स डाल दें। सबसे ऊपर प्रोसेस्ड चीज रखें और चुटकीभर नमक को ऊपर से छिड़क दें। इसी तरह से ब्रेड की सारी स्लाइस को सेंक लें और उन पर चीज और सब्जियों की परत रख लें। ओवन में रखकर बेक करें। अगर ओवन नही है तो आप पैन को गर्म करें और तैयार ब्रेड पिज्जा को रखकर ढंक्कन से पांच मिनट के लिए ढंक दें। जब चीज पिछल जाए तो इसे बाहर निकाल लें। प्लेट में सजाकर गर्मागर्म परोसें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed