सब्सक्राइब करें

Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन सलाद रेसिपी, बनाना है आसान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Jun 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know How to Make Protein Rich Salad for Diet Food Know Recipe in Hindi
salad - फोटो : iStock

बहुत से लोग सुबह ने नाश्ते में हाई प्रोटीन सलाद खाना पसंद करते हैं। डाइट को फ़ॉलो करने वाले या फिर वजन कंट्रोल करने के लिए अगर आप भी ऐसी किसी डाइट चार्ट को फॉलो कर रहे हैं। तो सलाद बनाने के लिए इस तरीके को अपनाएं। जिससे कि ना केवल आप स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिक तत्वों से भरपूर नाश्ते को डाइट में ले सकें। तो चलिए जानें किस तरह से तैयार करें हाई प्रोटीन डाइट वाला सलाद, जो कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होगा। 

Trending Videos
Today’s Kitchen Know How to Make Protein Rich Salad for Diet Food Know Recipe in Hindi
sprouts
ड्रेसिंग के लिए सामग्री
आधा कप जैतून का तेल, नींबू का रस दो चम्मच, एक चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स, काली मिर्च आधा चम्मच, आधा चम्मच लहसुन का पेस्ट, नमक स्वादानुसार
सलाद की सामग्री

दो कप चना उबला हुआ, एक प्याज, एक ककड़ी, एक खीरा, चार-पांच टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च दो, सलाद की पत्तियां, लेटस लीव, मूंग स्प्राउट। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know How to Make Protein Rich Salad for Diet Food Know Recipe in Hindi
salad - फोटो : Pixabay
ड्रेसिंग के लिए

ड्रेसिंग के लिए सबसे पहले किसी बाउल में एक से दो चम्मच जैतून का तेल, नींबू का रस, मिक्स्ड हर्ब्स, काली मिर्च, लहसुन का पेस्ट और नमक मिलाकर तैयार कर लें। अब ये ड्रेसिंग तैयार है। इसे एक किनारे रख दें। 

Today’s Kitchen Know How to Make Protein Rich Salad for Diet Food Know Recipe in Hindi
सलाद

अगर आप अपने सलाद में पनीर डालना चाहते हैं तो पनीर को पैन में डालकर हल्का सा रोस्ट कर लें। इसे रोस्ट करने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। साथ में ऊपर से नमक एक चुटकी और काली मिर्च डाल दें। अब किसी बाउल में उबले चने लें। इसके ऊपर मूंग स्प्राउट डाल दें। साथ में कटा हुआ प्याज, टमाटर, ककड़ी और खीरा डालें। मुठ्ठी भर लेटस लीव और सलाद की पत्तियों को डालें। सारी चीजों को मिलाकर इसके ऊपर ड्रेसिंग को डालें। जो पहले से बनाकर रखी गई है। सबसे आखिर में रोस्ट पनीर को डालकर मिक्स कर लें। बस तैयार है आपका हाई प्रोटीन सलाद। जिसका स्वाद भी लाजवाब होगा और सेहत भी इससे दुरुस्त रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed