Recipe Of The Day: सर्दी का मौसम आ गया है। सर्दियों में कई मौसमी सब्जियां बाजारों में आ जाती हैं। इस मौसम में खाने का स्वाद भी लजीज लगता है। तरह तरह के व्यंजन बनते हैं और लोग स्वाद लेकर इन मौसमी व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। सर्दियों के मौसम में बाजार में सब्जियों का कई वैरायटी नजर आने लगती है। फूल गोभी, गाजर, मटर समेत यह मौसमी सब्जियां दोपहर और रात के खाने का जायका बढ़ा देती हैं। इसमें से हरी मटर का सर्दियों में बहुत अधिक उपयोग होता है। नाश्ते में हरी मटर से बने व्यंजन से लेकर दोपहर और रात के खाने में अलग अलग तरह की हरी मटर की सब्जियां बनती हैं। इसके अलावा इस मौसम में मेथी भी बाजार में मिल जाएगी। अगर आप हरी मटर की सब्जी खाना चाहते हैं तो मेथी के साथ लजीज और आसान मेथी मटर मलाई की सब्जी बनाने की रेसिपी बताई जा रही है। चावल और रोटी, पराठे के साथ मेथी मटर मलाई की सब्जी बहुत स्वादिष्ट लगती है। ये रही मेथी मटर मलाई की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी।
Recipe Of The Day: बिना आलू के बनाएं हरी मटर की स्वादिष्ट सब्जी, ये रही झटपट वाली रेसिपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेथी मटर मलाई की बनाने की सामग्री
डेढ़ कप हरे मटर के दाने, दो कप कटी मेथी की पत्तियां, आधा बारीक कटा प्याज, बारीक कटा लहसुन, आधा इंच अदरक का टुकड़ा, हरा मिर्च, दो चम्मच क्रीम, आधा कप दूध, आधा कप पानी, नमक, तेल।
मेथी मटर मलाई की सब्जी बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- एक कड़ाही में एक चम्मच तेल गरम करें। उसमें इलायची, दालचीनी और कटा हुआ प्याज डालकर भूनें।
स्टेप 2- हल्का सुनहरा होने तक प्याज भूनें, फिर लहसुन, कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और काजू डालकर दो मिनट कर भूनें।
स्टेप 3- अब गैस बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने दें। उसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में भुने मसाले को डालकर पेस्ट बना लें।
स्टेप 4- अब कड़ाही में मध्यम आंच पर दो चम्मच तेल गरम करके मसाले के पेस्ट को तब तक भूनें जब तक तेल और मसाला अलग अलग न हो जाए।
स्टेप 5- कटे हुए मेथी के पत्ते डालकर दो तीन मिनट भूनें।
स्टेप 6- इस मिश्रण में हरी मटर के दाने और नमक मिलाकर दो तीन मिनट पकाएं
स्टेप 7- अब आधा कप दूध और आधा कप पानी मिलाएं।
स्टेप 8- मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं, फिर ताजा क्रीम डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
स्टेप 9- एक मिनट के लिए पकाने के बाद गैस बंद कर दें। मेथी मटर मलाई की सब्जी तैयार है।
रोटी, पराठे के साथ परोसें।