Holi 2019: सोच समझकर करें रंगों का इस्तेमाल, हर रंग के हैं अलग मायने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल रंग
होली के खास मौके पर अधिकांश लोग लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं। लाल रंग उल्लास और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। हम सभी लोग लाल रंग का इस्तेमाल शुभ अवसरों पर करते हैं। लाल रंग अग्नि, ऊर्जा और जोश का भी प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा कुछ लोग होली खेलने के दौरान काले रंग का इस्तेमाल करते हैं। काला रंग अंतरिक्ष का प्रतीक माना जाता है।
हरा रंग
हरा रंग जीवन का द्योतक है। होली के दौरान वातावरण में चारो ओर हरे रंग का नजारा होता है, जो नए जीवन के शुरुआत का संकेत देता है। यानी कि होली का हरा रंग हर व्यक्ति को एक बार फिर अपने में नए जीवन के संचार की प्रेरणा देता है।
नीला रंग
नीला रंग शांति, गंभीर और स्थिरता का संकेतक है। हालांकि होली में नीला रंग कम प्रयोग किया जाता है। लेकिन कभी-कभी नीले रंग के गुलाल और अबीर देखे जाते हैं। पानी और हवा का रंग नीला माना गया है। इस कारण यह प्राण और प्रकृति से जुड़ा हुआ है।