फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Restore Faded Clothes: उतर गया है कपड़ों का रंग तो इन टिप्स को अपनाकर बनाएं नए जैसा

Mon, 13 Jun 2022 05:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 13 Jun 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
How To Get Faded Clothes Back To Normal At Home In Hindi
कपड़ों से रंग उतरने के बाद बनाएं नए जैसा - फोटो : istock

Restore Faded Clothes: अक्सर आपके वार्डरोब में ऐसे कपड़े होते हैं, जिनको आप कम बार ही पहना होता है लेकिन उसका रंग उतर जाने के कारण वह पहनने लायक नहीं रह जाते। कई बार कपड़ों को अधिक धोने या कपड़ों को धोते समय छोटी छोटी गलतियों के कारण आपके रंगीन कपड़ों का रंग उतर जाता है और वह खराब हो जाते हैं। कभी-कभी किसी कपड़े का रंग निकल कर दूसरे कपड़े में भी लग जाता है, जिससे दोनों ही कपड़े खराब हो जाते हैं। ऐसे समस्या होने पर घर पर ही आसानी से रंग उतर चुके कपड़ों को पुन: नया जैसा बनाया जा सकता है। फीके कपड़ों को पुराने जैसे रंग में रंगने और दूसरे कपड़े का रंग लग जाने से उस साफ करने के कुछ आसान उपाय हैं, जिन्हें घर पर ही अपनाकर आप आसानी से खराब कपड़ों को दोबारा पहनने योग्य बना सकते हैं। चलिए जानते हैं रंग उतर चुके कपड़ों को घर पर नए जैसा बनाने के तरीकों के बारे में।

How To Get Faded Clothes Back To Normal At Home In Hindi
कपड़ों से रंग उतरने के बाद बनाएं नए जैसा - फोटो : istock

नमक से रंग करें पक्का

अगर कपड़ों का रंग पक्का रखना है तो नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ों को धोते समय अगर लगे कि उसका रंग उतर रहा है तो बाल्टी में आधा चम्मच नमक पानी में मिला लें। इसी नमकीन पानी से कपड़े धोएं। इससे कपड़े का रंग एकदम पक्का हो जाता है और कपड़े में नई जैसी चमक बनी रहती है।

How To Get Faded Clothes Back To Normal At Home In Hindi
कपड़ों से रंग उतरने के बाद बनाएं नए जैसा - फोटो : istock

सिरका करें इस्तेमाल

कपड़े को नया और चमकदार बनाए रखने के लिए उसे धोने के बाद विनेगर का उपयोग कर सकते हैं। कपड़ों का रंग हार्ड डिटर्जेंट के कारण उड़ जाता है और कपड़ा पुराना और फीके रंग का लगता है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि कपड़े का रंग उतर सकता है तो उसे धोते समय थोड़ा विनेगर इस्तेमाल करें। विनेगर कपड़ों के कलर को पक्का और चमक को बरकरार रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Get Faded Clothes Back To Normal At Home In Hindi
कपड़ों से रंग उतरने के बाद बनाएं नए जैसा - फोटो : istock

फैब्रिक डाई

कपड़े को बार बार धोने से उसका रंग पूरी तरह से उतर गया हो तो उसके रंग को पक्का करने के लिए नमक, विनेगर का इस्तेमाल भी काम नहीं आएगा। ऐसे में कपड़े को फेंकना ही पड़ता है। लेकिन अगर आप कपड़े का रंग बरकरार रखना चाहते हैं तो उसे धोते समय फैब्रिक डाई का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि फैब्रिक डाई का इस्तेमाल करते समय उसके लेबल का ख्याल रखें।

विज्ञापन
How To Get Faded Clothes Back To Normal At Home In Hindi
कपड़ों से रंग उतरने के बाद बनाएं नए जैसा - फोटो : istock

कपड़े डाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान

-कपड़ों पर रंग चढ़ाते समय इस बात का ख्याल रखें कि डाई ओरिजिनल कलर से मिलती जुलती कलर की हो।

-कपड़े के फैब्रिक के मुताबिक डाई करें। जैसे कपड़े का फैब्रिक काॅटन, सिल्क या ऊन जैसा नेचुरल हो तो डाई करते समय अधिक ध्यान रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed