{"_id":"5b165bb04f1c1bf76e8b66cd","slug":"if-you-have-no-purifier-at-home-try-these-tips-to-make-water-safe-for-drinking-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर घर में नहीं है RO, तो जानें पानी को स्वच्छ करने के आसान तरीके","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
अगर घर में नहीं है RO, तो जानें पानी को स्वच्छ करने के आसान तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
cold water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये ते हम हमेशा से सुनते आए हैं, 'जल ही जीवन है'... हर किसी को रोजाना दो से तीन लीटर पानी पीना चाहिए, क्योंकि यह हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। पर क्या आप जानते हैं कि पानी पीने के साथ यह ध्यान रखना भी जरुरी है कि आप कैसा पानी पी रहे है? आप जो पानी पी रहे हैं वो शुद्ध है या नहीं।
cold water
पानी को उबाल लें
जिस पानी को आप शुद्ध करना चाहते हैं उसे एक बरतन में डालकर तेज आँच पर उबाल दें | पानी को उबालने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं, जिसके बाद वह पानी पीने लायक हो जाता है। कभी ऐसे हालात पड़े की आपके पास साफ पीने का पानी नहीं हो तो यह बात हमेशा याद रखें।

chlorine tablet
शुद्धिकरण गोलियों का करें इस्तेमाल
आप चाहे तो शुद्धिकरण गोलियों को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत प्रभावी और आसान तरीका है। यह पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट करने में कारगर है। ये गोलियां इस्तेमाल करने में बहुत आसान है। इसके लिए बस आपको पीने से आधे घंटे पहले पानी में डालना होगा, लेकिन यह प्रेगनेंट महिलाओं के लिए ठीक नहीं है। इसके साथ ही आपको एक बात और बता दें वह यह कि इस पानी का स्वाद बहुत अच्छा नहीं होता।

alum
फिटकरी का इस्तेमाल करें
पानी से भरे बरतन में एक छोटे से टुकड़े को अशुद्ध पानी में डालकर दो घंटे के लिए ढककर छोड़ दें। इस बात का खास ख्याल रखें कि दो घंटे तक इस बरतन को कोई टच न करें। इसके बाद आप देखेंगे की पानी की सारी गंदगी बर्तन के निचले हिस्से में जम गयी है। अब आप इसमें से नीचे जमी हुई गंदगी को छोड़कर साफ पानी को निकालकर दूसरे बर्तन में रख सकते हैं।