सब्सक्राइब करें

Independence Day 2022 Wishes: इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रियजनों को भेजें देशभक्ति के ये खास शुभकामना संदेश

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 15 Aug 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2022 Wishes Quotes Sms Messages Images Whatsapp Status in Hindi
स्वंतत्रता दिवस के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala

Independence Day 2022 Wishes: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार आजादी का अमृत महोत्सव नाम से देश भर में जश्न मनाया जा रहा है। ये जश्न भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में है। कई सरकारी, गैर सरकारी, निजी कार्यालयों और स्कूलों में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। हर घर तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। पूरा राष्ट्र देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण है और अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर रहा है। आज भारत दुनिया भर के देशों को समक्ष कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भारतीयों को अपने देश और दूसरे देशों में विकास के अवसर मिल रहे हैं। उन्हें अपना भविष्य संवारने का मौका मिल रहा है। भारतीयों को इज्जत से देखा जाता है। ये गौरवपूर्ण है कि आजादी के बाद से भारतीयों ने कई क्षेत्रों में प्रगति की और देश का नाम रोशन किया। हालांकि इन सभी उपलब्धियों को हासिल करने की एक वजह देश की आजादी भी है। जिसने हमें मनमुताबिक जीने, सरकारी और गैर सरकारी हर तरह के कामों में अपनी मर्जी से शामिल होने का अधिकार दिया। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने परिवार, दोस्तों, कार्यालय के सहकर्मियों को आजादी की बधाई देते हुए कुछ आकर्षक शुभकामना संदेश भेजिए। अगली स्लाइड्स में स्वतंत्रता दिवस के लेटेस्ट शुभकामना संदेश और 15 अगस्त के वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिसे आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। 

Trending Videos
Independence Day 2022 Wishes Quotes Sms Messages Images Whatsapp Status in Hindi
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान का है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2022 Wishes Quotes Sms Messages Images Whatsapp Status in Hindi
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर
हम उनको सलाम करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

Independence Day 2022 Wishes Quotes Sms Messages Images Whatsapp Status in Hindi
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

आजादी की कभी शाम न होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में
तब तक भारत मां का आंचल नीलाम ना होने देंगे।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Independence Day 2022 Wishes Quotes Sms Messages Images Whatsapp Status in Hindi
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed