फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2024: हिंदुस्तान की आजादी के संघर्ष और जश्न की गवाह हैं ये 7 तस्वीरें

Thu, 15 Aug 2024 07:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 15 Aug 2024 07:35 AM IST
सार

यहां कुछ ऐसी ऐतिहासिक तस्वीरें दी जा रही हैं, जो उस दौर की साक्षी है। सात तस्वीरों से आजादी के दौर का माहौल, नेताओं की सहभागिता और विकास के मार्ग पर किए जाने वाले प्रयासों के बारे में समझिए।

विज्ञापन
Independence Day 2024 Rare Photos Of Indian Freedom Fighters And swatantrata andolan Images
स्वतंत्रता दिवस की दुर्लभ तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala

Independence Day 2024 Rare Photos Of Indian Freedom Fighters: अपने ही देश में गुलाम की तरह रह रहें भारतीयों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा। 1857 की क्रांति के बाद लगातार देश के अलग अलग क्षेत्रों से आंदोलन होते रहे और अंत में 1947 को भारत आजाद हो गया। स्वतंत्र भारत और एक लोकतांत्रिक देश बनने का सफर इतना आसान नहीं था। इसके पीछे कई नेताओं, क्रांतिकारियों का बड़ा योगदान था। जब भी आजाद भारत की बात होती है, तो सबसे पहले महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह समेत कई नरम व गरम दल के नेताओं का जिक्र होता है।



आजादी की कहानियां तो बहुत सुनी होगी। स्कूली किताबों से लेकर बड़े पर्दे पर फिल्मों के माध्यम से आजादी से पहले की स्थिति और बाद की चुनौतियां दर्शायी गईं। लेकिन यहां कुछ ऐसी ऐतिहासिक तस्वीरें दी जा रही हैं, जो उस दौर की साक्षी है। सात तस्वीरों से आजादी के दौर का माहौल, नेताओं की सहभागिता और विकास के मार्ग पर किए जाने वाले प्रयासों के बारे में समझिए।

Independence Day 2024 Rare Photos Of Indian Freedom Fighters And swatantrata andolan Images
स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के दौरान की तस्वीरें - फोटो : Indianculture,gov,in

स्वतंत्रता दिवस से पहले हुए दंगों में तबाह हुए घरों का अवलोकन करते महात्मा गांधी

इस तस्वीर को बिहार स्टेट आर्काइव से लिया गया है। जब भारत की आजादी से कुछ माह पहले मार्च 1947 को मसौढ़ी में हुए दंगों में लोगों के घर तबाह हो गए थे। तब महात्मा गांधी अपने कुछ करीबियों और कांग्रेस नेताओं के साथ क्षेत्र का अवलोकन करने पहुंचे थे।

Independence Day 2024 Rare Photos Of Indian Freedom Fighters And swatantrata andolan Images
स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के दौरान की तस्वीरें - फोटो : Indianculture,gov,in

गांधी जी के लिए वायलिन बजाते कैप्टन रामचरण सिंह

देशभक्ति गीत 'कदम कमद बढ़ाए जा' को कैप्टन रामचरण सिंह ने कंपोज किया था। 1945 में महात्मा गांधी समेत कई भारतीय नेता जिसमें सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और सरोजिनी नायडू देश के सिपाहियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जा रहे थे।इस दौरान गांधी जी हरिजन कॉलोनी पहुंचे, जहां कैप्टन राम सिंह ने गांधी जी के समक्ष वायलिन के माध्यम से गाना प्ले किया। इस तस्वीर को भी नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, नई दिल्ली से प्राप्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2024 Rare Photos Of Indian Freedom Fighters And swatantrata andolan Images
स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के दौरान की तस्वीरें - फोटो : Indianculture,gov,in

भारतीय नेता विभाजन पर चर्चा करते

इस तस्वीर में सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना नजर आ रहे हैं। तस्वीर आजादी से पहले भारत पाकिस्तान विभाजन पर चर्चा करते नेताओं की है। इस मीटिंग में नेताओं ने विभाजन को स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन
Independence Day 2024 Rare Photos Of Indian Freedom Fighters And swatantrata andolan Images
स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के दौरान की तस्वीरें - फोटो : Indianculture,gov,in

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान गांधी गाउंड में जनसभा को संबोधित करते पंडित नेहरू

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित यह तस्वीर गांधी ग्राउंड की है, जहां देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्रता सप्ताह के उद्घाटन के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ अन्य कांग्रेस नेता भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed