Independence Day 2024 Wishes: भारत अपनी आजादी का पर्व हर साल 15 अगस्त को मनाता है। इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 1947 में आज ही के दिन भारतीयों ने खुद को स्वतंत्रत घोषित करते हुए अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अंग्रेजों का शासन खत्म हो गया था और वह देश छोड़कर वापस लौट गए थे।
Independence Day 2024: देशभक्ति का जज्बा जगा देंगे ये चुनिंदा संदेश, सबको दें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
देशप्रेम से परिपूर्ण संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और करीबियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इस लेख में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे अपने करीबियों को भेजा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
जय हिंद
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
जय हिंद
सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निशचल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है।
जय हिंद
गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,
शांति प्रेम की देता शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा।
जय हिंद