{"_id":"69e44c5bc21b3a06890e8566","slug":"indoor-plant-for-extra-cooling-at-home-ghar-ko-thanda-kaise-rakhe-garmiyon-mein-2026-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये पौधे, नहीं चलना पड़ेगा एसी-कूलर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
घर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये पौधे, नहीं चलना पड़ेगा एसी-कूलर
Sun, 19 Apr 2026 10:06 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:06 AM IST
सार
Indoor Plant For Extra Cooling: अगर आप बिना एसी-कूलर के अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं तो घर में खास तरह के पौधे लाकर रखें।
विज्ञापन
घर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये पौधे
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Indoor Plant For Extra Cooling:अप्रैल का महीना आते ही गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है,जिस वजह से लोगों के लिए दिन-प्रतिदिन का जीवन मुश्किल हो गया है। तेज धूप और लू के कारण घर के अंदर भी राहत नहीं मिलती, जिससे लोग एसी और कूलर का सहारा लेते हैं। हालांकि, इनका लगातार उपयोग न केवल बिजली के बिल को बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
घर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये पौधे
- फोटो : freepik
1. एलोवेरा
- एलोवेरा एक बहुत ही उपयोगी पौधा है, जो गर्मी के मौसम में घर के लिए फायदेमंद साबित होता है।
- यह हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ वातावरण को हल्का ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।
- इसकी मोटी पत्तियों में पानी होता है, जिससे आसपास नमी बनी रहती है।
- इसे खिड़की या बालकनी में रखना बेहतर रहता है, जहां धूप भी मिल सके।
घर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये पौधे
- फोटो : adobe stock
2. मनी प्लांट
- मनी प्लांट घर में आसानी से उगने वाला पौधा है, जिसे आप पानी या मिट्टी दोनों में लगा सकते हैं।
- यह हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को कम करता है और कमरे को ताज़ा महसूस कराता है।
- इसे दीवार या खिड़की के पास लगाने से यह तेजी से बढ़ता है और घर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये पौधे
- फोटो : AI Generated
3. तुलसी
- तुलसी भारत के लगभग हर घर में पाई जाती है।
- यह न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है।
- तुलसी का पौधा हवा को शुद्ध करता है और वातावरण को ताज़गी देता है।
- इसे आंगन या बालकनी में रखने से आसपास की हवा ठंडी और साफ महसूस होती है।
विज्ञापन
घर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये पौधे
- फोटो : freepik
4. पुदीना
- पुदीना एक छोटा लेकिन बेहद असरदार पौधा है, जो गर्मियों में ठंडक का एहसास दिलाता है।
- इसकी पत्तियों से निकलने वाली खुशबू वातावरण को ताज़ा करती है और मानसिक ठंडक भी देती है।
- इसे गमले में आसानी से उगाया जा सकता है और रसोई में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।