फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narayana Murthy House: नारायण मूर्ति ने खरीदा बेहद आलीशान फ्लैट, कीमत ने रियल एस्टेट बाजार में मचाई धूम

Sat, 07 Dec 2024 05:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Dec 2024 05:28 PM IST
सार

नारायण मूर्ति ने नए घर को लगभग 50 करोड़ रुपये में खरीदा है जो कि सीबीडी क्षेत्र में आवासीय संपत्ति की कीमतों के लिए एक नया मानक बन गई है। दरअसल उनकी डील से शहर में फ्लैट की कीमतों के लिए एक नया रिकॉर्ड बन गया है। इतने भारी दामों में फ्लैट खरीदने के बाद रियल एस्टेट बाजार में धूम मच गई है।

विज्ञापन
Infosys Narayana Murthy House at Kingfisher Towers Apartment in Bengaluru Latest News Disprj
नारायण मूर्ति ने 50 करोड़ का फ्लैट खरीदा है - फोटो : Instagram

Narayana Murthy House at Kingfisher Towers:  इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने एक आलीशान फ्लैट खरीदा है, जिसके लिए उन्होंने भारी रकम चुकाई। बैंगलुरू के भव्य किंगफिशर टावर्स में नारायण मूर्ति ने घर खरीदा। हालांकि ये इस बिल्डिंग में उनका दूसरा फ्लैट है। बैंगलुरू के इस हाई प्रोफाइल रेसिडेंसियल अपार्टमेंट में मूर्ति दंपत्ति का पहले से एक फ्लैट है।

नारायण मूर्ति ने नए घर को लगभग 50 करोड़ रुपये में खरीदा है जो कि सीबीडी क्षेत्र में आवासीय संपत्ति की कीमतों के लिए एक नया मानक बन गई है। दरअसल उनकी डील से शहर में फ्लैट की कीमतों के लिए एक नया रिकॉर्ड बन गया है। इतने भारी दामों में फ्लैट खरीदने के बाद रियल एस्टेट बाजार में धूम मच गई है।

Infosys Narayana Murthy House at Kingfisher Towers Apartment in Bengaluru Latest News Disprj
नारायण मूर्ति ने 50 करोड़ का फ्लैट खरीदा है - फोटो : Instagram

क्या है नारायण मूर्ति के फ्लैट में खास

किंगफिशर टावर्स की 16वीं मंजिल पर नारायण मूर्ति चार बेडरूम वाले आलीशान फ्लैट के मालिक बन गए है जो कि लगभग 8400 वर्ग फीट में फैला है। इसमें पांच कार पार्किंग प्लेस भी हैं। नारायण मूर्ति ने ये फ्लैट मुंबई के एक कारोबारी से खरीदा है। एक अपार्टमेंट के लिए ये सौदा 59,500 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से हुआ, जो शहर के कमर्शियल सेंटर में सबसे महंगे रेट में से एक है।

Infosys Narayana Murthy House at Kingfisher Towers Apartment in Bengaluru Latest News Disprj
नारायण मूर्ति ने 50 करोड़ का फ्लैट खरीदा है - फोटो : Instagram

किंगफिशर टावर्स की खासियत

यूबी सिटी में 4.5 एकड़ में फैला किंगफिशर टावर्स 34 मंजिला इमारत है, जिसमें सिर्फ 81 आलीशान अपार्टमेंट हैं। हर फ्लैट लगभग 8321 वर्ग फुट का है।  

शराब कारोबारी विजय माल्या की पूर्व पैतृक संपत्ति पर टावर्स बनाया गया है। यह एक संयुक्त विकास परियोजना थी जो कि साल  2010 में प्रेस्टीज ग्रुप और माल्या के बीच की गई थी। जब ये प्रोजेक्ट  शुरू हुआ तब अपार्टमेंट 22000 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से बेचे गए। अब प्रेस्टीज ने किंगफिशर टावर में अपने 41 लग्जरी अपार्टमेंट में से अपना हिस्सा बेच दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Infosys Narayana Murthy House at Kingfisher Towers Apartment in Bengaluru Latest News Disprj
 बायोकॉन लिमिटेड की अध्यक्ष किरण मजूमदार - फोटो : एएनआई

कौन-कौन रहता है यहां

नारायण मूर्ति का इस बिल्डिंग में ये दूसरा फ्लैट है। इसी बिल्डिंग की 23वीं मंजिल पर नारायण मूर्ति की पत्नी और लेखिका सुधा मूर्ति का फ्लैट है, जो उन्होंने 29 करोड़ रुपये की कीमत में चार साल पहले खरीदा था। इस बिल्डिंग में बायोकॉन की अध्यक्ष किरण मजूमदार शाॅ भी रहतीी हैं। इसके अलावा यहां कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज के बेटे राना जाॅर्ज भी रहते हैं। राणा जॉर्ज ने 35 करोड़ में दो साल पहले यहां फ्लैट खरीदा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed