फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Premanand Maharaj: सर्दियों में सुबह उठने में होती है परेशानी? प्रेमानंद महाराज ने बताया जल्दी जगने का तरीका

Thu, 05 Dec 2024 07:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 05 Dec 2024 07:28 PM IST
सार

सर्दियों में काफी काम आ सकते है। प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए तरीके के अपनाकर आलस दूर कर सकते हैं और सर्दियों में समय पर जाग सकते हैं।

विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj Tips To Wake Up Early Morning In Winters Energetic Rahne Ke Upay Disprj
प्रेमानंद महाराज ने सुबह जल्दी उठने के बताएं तरीके - फोटो : Amar Ujala

Premanand Ji Maharaj Tips To Wake Up Early Morning: तापमान कम होता है तो शरीर में आलस बढ़ता है। सर्दियों के मौसम में लोग बिस्तर में अधिक वक्त बिताना पसंद करते हैं। रात छोटी महसूस होती है और नींद भी काफी आती है। इस कारण लोग सुबह जल्दी उठने में असमर्थ हो जाते हैं। सर्दियों में लोग सुबह जल्दी नहीं उठना चाहते हैं। नींद खुलने और बिस्तर से निकलने में उन्हें समस्या होती है। ऐसे में दिनचर्या से जुड़े अन्य कामों में भी देरी हो जाती है। 



अगर आप ठंडी के दिनों में सुबह जल्दी उठने में परेशानी महसूस करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। सुबह जल्दी उठने के लिए प्रेमानंद जी महाराज ने कुछ सुझाव बताए। ये सर्दियों में काफी काम आ सकते है। प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए तरीके के अपनाकर आलस दूर कर सकते हैं और सर्दियों में समय पर जाग सकते हैं।

Premanand Ji Maharaj Tips To Wake Up Early Morning In Winters Energetic Rahne Ke Upay Disprj
प्रेमानंद महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि नींद से जागने के लिए शरीर और दिमाग को प्रशिक्षित करनी जरूरत होती है। इसके लिए रोज सोने से पहले तय कर लें कि आपको सुबह उठना ही है। दिमाग को किसी काम के लिए दृढ़ता से तैयार करने से वह कार्य जरूर किया जा सकता है। ये तरीका आलस दूर करके आपको सुबह उठने में मदद कर सकता है।

Premanand Ji Maharaj Tips To Wake Up Early Morning In Winters Energetic Rahne Ke Upay Disprj
रोजाना समय पर सोएं - फोटो : istock

सुबह जल्दी न उठ पाने का एक कारण है नींद का पूरा न हो पाना। सुबह जल्दी जागने के लिए एक रात पहले समय पर बिस्तर पर जाएं। जब रोजाना समय पर सोएंगे तो समय पर उठने की आदत स्वयं बन जाएगी। इससे शरीर के नींद चक्र में सुधार भी होता है। नींद चक्र में सुधार होने पर कम अवधि की नींद के बावजूद गुणवत्तापूर्ण नींद आती है और आप दिन ऊर्जावान ढंग से बिता पाते है। रात की अच्छी नींद का परिणाम ऊर्जावान दिन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj Tips To Wake Up Early Morning In Winters Energetic Rahne Ke Upay Disprj
रात का खाना हो हल्का - फोटो : istock

दूसरा कारण है कि रात का खाने हमारी नींद पर बड़ा प्रभाव डालता है। इसलिए रात में खाना शाम को 6 बजे तक खाएं और हल्का भोजन लें। जल्दी भोजन करने से पाचन क्रिया समय पर होती है और बेहतर नींद आती है। देर से और भारी भोजन पेट में भरा और भारीपन महसूस कराता है, जिससे नींद नहीं आती। फिर सुबह उठने में भी समस्या हो सकती है। रात का खाना जल्दी और हल्का भोजन करने से न सिर्फ पाचन बेहतर होता है बल्कि नींद भी अच्छी और आरामदायक आती है और सुबह अपने आप नींद खुलती है।
 

विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj Tips To Wake Up Early Morning In Winters Energetic Rahne Ke Upay Disprj
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

नींद पर पानी का भी असर होता है। भरपूर पानी पीना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। ये शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। अगर शरीर में पर्याप्त पानी होगा तो रात में प्यास कम लगेगी, जिससे अबाधित और बेहतर नींद आएगी। अबाधित नींद, नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed