{"_id":"674fff334a926c993b085e93","slug":"inside-photos-vikrant-massey-lavish-see-facing-home-in-mumbai-disprj-2024-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikrant Massey Lavish Home: विक्रांत मैसी के आलीशान घर के अंदर की तस्वीरें, बालकनी से दिखता है समुद्र का नजारा","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Vikrant Massey Lavish Home: विक्रांत मैसी के आलीशान घर के अंदर की तस्वीरें, बालकनी से दिखता है समुद्र का नजारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:28 PM IST
सार
अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी का मुंबई में आलीशान सी फेसिंग घर है, जिसके अंदर की तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
विक्रांत मैसी के घर के अंदर की तस्वीरें
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Vikrant Massey Lavish Home: विक्रांत मैसी एक ऐसे अभिनेता हैं, जो आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बड़ों से लेकर बच्चों तक को उनका नाम पता है। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत ने अपनी मेहनत के दम पर ही बॉलीवुड में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके सपने लोग देखते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ही उन्होंने मड आइसलैंड में अपने सपनों का घर भी खरीदा है।
दरअसल, उन्होंने ये घर अपनी शादी से पहले 2020 में खरीदा था। घर खरीदने के बाद उन्होंने अपनी लेडी लव शीतल ठाकुर से शादी रचाई। शीतल आए दिन अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विक्रांत के सपनों का घर कितना आलीशान है।
2 of 7
दिखता है समुद्र
- फोटो : instagram
दिखता है समुद्र
विक्रांत मैसी के घर का सबसे आकर्षक केंद्र उसकी बालकनी है। काफी बड़ी सी इस बालकनी से समुद्र का नजारा देखने को मिलता है। वो अक्सर अपनी बालकनी की तस्वीरें साझा करते हैं। उनकी पत्नी शीतल भी बालकनी में ही खड़ी होकर काफी फोटोशूट कराती हैं। अपने घर की बालकनी के बारे में जिक्र करते हुए एक बार विक्रांत मैसी ने कहा था कि, 'मेरी बालकनी, मेरे ठीक सामने समुद्र है। यहां 180 डिग्री का समुद्री दृश्य है, जहां मैं हर दिन नेचर की कलाएं देखता हूं'
3 of 7
वॉकिंग क्लॉजेट है काफी बड़ा
- फोटो : instagram
वॉकिंग क्लॉजेट है काफी बड़ा
वॉकिंग क्लोजेट का होना हर किसी का सपना होता है। ऐसे में अगर नजर डालें विक्रांत और शीतल के वॉकिंग क्लोजेट पर तो ये जगह किसी कमरे से कम नहीं है। यहां काफी बड़ी-बड़ी अलमारियां बनी हैं, जिनमें दोनों अपना सामान रखते हैं। आजकल वॉकिंग क्लोजेट का काफी चलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मंदिर देखकर मिलेगी शांति
- फोटो : instagram
मंदिर देखकर मिलेगी शांति
घर का मंदिर देखकर आपको काफी शांति मिलने वाली है। मंदिर की दीवारों को सफेद रंग से रंगा गया है। भगवान की मूर्तियों के ठीक पीछे दोनों तरफ मंत्र लिखे हैं, जिसकी वजह से मंदिर और प्यारा लग रहा है। उनके घर की मंदिर की लाइट्स भी बेहद कमाल की हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ड्रेसिंग एरिया है खूबसूरत
- फोटो : instagram
ड्रेसिंग एरिया है खूबसूरत
हर सिलेब्रिटी के घर का ड्रेसिंग एरिया सबसे ज्यादा खूबसूरत और सबसे अहम भाग होता है। ऐसे में यदि आप विक्रांत के ड्रेसिंग एरिया पर नजर डालेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। उनके ड्रेसिंग एरिया में बड़ा सा शीशा लगा है और इसे लकड़ी से कवर किया गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।