गर्मियों में घर का सीलिंग फैन घंटों लगातार चलता है। ऐसे में कई साल पुराने पंखे में आवाज आना, हवा कम देना या चलते समय ज्यादा हिलना आम समस्या हो सकती है। लेकिन इन संकेतों को मामूली समझ कर टालना भारी पड़ सकता है। कई बार छोटी-सी खराबी पार्ट बदलने से ठीक हो जाती है, जबकि समय पर ध्यान न देने पर पूरा पंखा बदलने की नौबत भी आ सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके पंखे में आवाज आए तो आपको क्या करना है। आइए जानते हैं।
Ceiling Fan: पंखा आवाज कर रहा है या जोर-जोर से हिल रहा? समय रहते नहीं संभले तो बढ़ेगा खर्च
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:42 PM IST
सार
Ceiling Fan: सीलिंग फैन में तेज आवाज, जरूरत से ज्यादा कंपन या फुल स्पीड पर भी कम हवा आना किसी बड़ी खराबी का संकेत हो सकता है। ढीले स्क्रू, पुराने मोटर पार्ट्स, मुड़े या गंदे ब्लेड और गलत इंस्टॉलेशन की वजह से ये समस्याएं हो सकती हैं। समय रहते इन्हें ठीक कराने से बड़े खर्च और पंखा गिरने जैसे जोखिम से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन