Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Wrong UPI PIN What Happens If You Enter the Wrong PIN Multiple Times Know the Rules
{"_id":"6a868ebbad51d4856600f60e","slug":"wrong-upi-pin-what-happens-if-you-enter-the-wrong-pin-multiple-times-know-the-rules-2026-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPI PIN Mistakes: 3 बार गलत UPI PIN डाल दिया तो क्या होगा? अकाउंट ब्लॉक होने से पहले जान लें ये नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
UPI PIN Mistakes: 3 बार गलत UPI PIN डाल दिया तो क्या होगा? अकाउंट ब्लॉक होने से पहले जान लें ये नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:35 AM IST
सार
UPI Pin: जल्दबाजी में कई बार यूपीआई पिन गलत दर्ज हो जाता है। ऐसे में पेमेंट फेल होने के साथ मन में यह सवाल भी आता है कि कहीं बार-बार गलत PIN डालने से बैंक अकाउंट ब्लॉक तो नहीं हो जाएगा?
विज्ञापन
1 of 4
UPI PIN भूल गए हैं तो ये गलती न करें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के दौर में UPI ने पैसों का लेनदेन बेहद आसान कर दिया है। चाय की दुकान पर भुगतान करना हो, दोस्त को पैसे भेजने हों या फिर कोई बिल चुकाना हो, मोबाइल से कुछ ही सेकंड में काम हो जाता है। लेकिन इसी जल्दबाजी में कई बार यूपीआई पिन गलत दर्ज हो जाता है। ऐसे में पेमेंट फेल होने के साथ मन में यह सवाल भी आता है कि कहीं बार-बार गलत PIN डालने से बैंक अकाउंट ब्लॉक तो नहीं हो जाएगा? तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
दरअसल, UPI PIN बैंक खाते से जुड़े डिजिटल पेमेंट को मंजूरी देने के लिए इस्तेमाल होने वाला 4 या 6 अंकों का पासकोड है। NPCI के मुताबिक UPI के जरिए बैंक ट्रांजैक्शन को ऑथराइज करने के लिए PIN जरूरी होता है। इसे किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए।
2 of 4
UPI PIN भूल गए हैं तो ये गलती न करें
- फोटो : एआई जनरेटेड
एक बार PIN गलत डाल दिया तो?
अगर पेमेंट करते समय आपने गलती से गलत UPI PIN डाल दिया तो आम तौर पर ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होगा और पेमेंट फेल हो जाएगा। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपको सही PIN याद है और सिर्फ नंबर डालने में गलती हुई है, तो दोबारा सही PIN डालकर पेमेंट किया जा सकता है। यानी सिर्फ एक बार गलत PIN डालने से बैंक अकाउंट बंद या ब्लॉक नहीं होता।
3 of 4
UPI PIN भूल गए हैं तो ये गलती न करें
- फोटो : एआई जनरेटेड
बार-बार गलत PIN डालने पर लगेगी रोक
मुश्किल तब हो सकती है जब आप लगातार कई बार गलत UPI PIN डालते रहें। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैंक कुछ समय के लिए UPI के जरिए पैसे भेजने की सुविधा को अस्थायी रूप से रोक सकता है। NPCI के अनुसार, कई बार गलत PIN दर्ज होने पर बैंक UPI से पैसे भेजने की सुविधा को अस्थायी तौर पर रोक सकता है। हालांकि, यह रोक कितने समय तक रहेगी, यह संबंधित बैंक के नियमों पर निर्भर करता है। आम तौर पर ट्रांजैक्शन 24 घंटे के लिए रोके जा सकते हैं। ध्यान रखें कि इसका मतलब पूरे बैंक अकाउंट का स्थायी रूप से ब्लॉक होना नहीं है। रोक मुख्य रूप से UPI के जरिए फंड ट्रांसफर पर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
UPI PIN भूल गए हैं तो ये गलती न करें
- फोटो : अमर उजाला
PIN भूल गए हैं तो अंदाजा न लगाएं
अगर UPI PIN याद नहीं है तो बार-बार अलग-अलग PIN डालकर कोशिश करने से बेहतर है कि उसे रीसेट या बदल दिया जाए। NPCI के BHIM ऐप की जानकारी के मुताबिक UPI PIN को सेट या बदला जा सकता है। इसके लिए बैंक खाते से जुड़े डेबिट कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए PIN भूलने की स्थिति में अनुमान लगाने के बजाय उसे रीसेट करना ज्यादा सही तरीका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।