फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electricity Bill: बिजली बिल में फिक्स चार्ज, एनर्जी चार्ज और अन्य शुल्क का क्या मतलब है? यहां जानें

Thu, 20 Aug 2026 12:54 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 20 Aug 2026 12:54 PM IST
सार

Fixed Charges in Electricity Bill: जब भी हम बिजली बिल जमा करते हैं तो इस्तेमाल किए गए बिजली की कीमत के अलावा भी कुछ पैसे जमा करते हैं, जिसपर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं दे पाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि बिजली बिल में किस-किस तरह के चार्ज जोड़े जाते हैं।

विज्ञापन
Understanding Electricity Bill Charges Fixed Charge, Energy Charge, and Other Taxes Explained
बिजली बिल का गणित - फोटो : AI

Understanding Electricity Bill: हर महीने जब घर में बिजली का बिल आता है, तो अक्सर लोग सिर्फ कुल राशि देखकर उसका भुगतान कर देते हैं। मगर क्या आपने कभी बिल में लिखे अलग-अलग शुल्कों जैसे फिक्स चार्ज, एनर्जी चार्ज या फ्यूल सरचार्ज पर गौर किया है? बहुत से उपभोक्ताओं को समझ नहीं आता कि उनसे किस बात का पैसा लिया जा रहा है और बिल इतना ज्यादा क्यों आया है। कई बार ऐसा भी होता है कि जब घर बंद रहता है और बिजली का इस्तमाल नहीं हुआ होता है उसके बावजूद भी बिजली बिल आता है।



दरअसल, बिजली बिल कई अलग-अलग तरह के शुल्क लिए जाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं ताकि आप अपना बिजली बिल खुद आसानी से समझ सकें।

Understanding Electricity Bill Charges Fixed Charge, Energy Charge, and Other Taxes Explained
फिक्स चार्ज शुल्क क्या है? - फोटो : AI Generated

फिक्स चार्ज शुल्क क्या है?

  • फिक्स चार्ज वह न्यूनतम राशि होती है जो आपको हर महीने देनी ही पड़ती है, चाहे आप एक भी यूनिट बिजली का इस्तेमाल न किया हो।
  • यह शुल्क आपके घर के मंजूर लोड यानी किलोवाट के आधार पर तय होता है। बता दें कि यही वो चार्ज है जो बिजली का इस्तेमाल न करने बावजूद भी उपभोक्ता को देना होता है।
  • बिजली कंपनियां आपके घर तक 24 घंटे लगातार बिजली सप्लाई बनाए रखने, तारों के रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत निकालने के लिए यह निश्चित शुल्क हर महीने वसूलती हैं।
Understanding Electricity Bill Charges Fixed Charge, Energy Charge, and Other Taxes Explained
एनर्जी चार्ज या यूनिट खपत शुल्क  - फोटो : AI Generated

एनर्जी चार्ज या यूनिट खपत शुल्क 

  • बिजली बिल का सबसे मुख्य हिस्सा एनर्जी चार्ज ही होता है, जो आपकी वास्तविक बिजली खपत पर निर्भर करता है।
  • पूरे महीने में आपने जितने भी यूनिट बिजली खर्च की है, उसे प्रति यूनिट तय दर से गुणा करके यह शुल्क निकाला जाता है।
  • ज्यादातर राज्यों में यह शुल्क स्लैब सिस्टम पर काम करता है; यानी जितनी ज्यादा यूनिट आप खर्च करेंगे, प्रति यूनिट की दर उतनी ही महंगी होती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Understanding Electricity Bill Charges Fixed Charge, Energy Charge, and Other Taxes Explained
फ्यूल एडजस्टमेंट चार्ज  - फोटो : AI Generated

फ्यूल एडजस्टमेंट चार्ज 

  • बिजली बिल में अक्सर फ्यूल सरचार्ज या 'फ्यूल एडजस्टमेंट चार्ज' का एक कॉलम दिखता है, जो हर महीने थोड़ा-बहुत बदलता रहता है।
  • बिजली बनाने के लिए कोयले या गैस की कीमतों में जो उतार-चढ़ाव आता है, बिजली कंपनियां उसका अतिरिक्त खर्च उपभोक्ताओं पर इस चार्ज के रूप में वसुलती हैं।
  • अगर बाजार में ईंधन महंगा होता है, तो आपके बिल में यह शुल्क भी थोड़ा बढ़कर आता है।
विज्ञापन
Understanding Electricity Bill Charges Fixed Charge, Energy Charge, and Other Taxes Explained
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी और अन्य टैक्स  - फोटो : AI जनरेटेड
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी और अन्य टैक्स 
  • आपके बिजली बिल के अंत में सरकार द्वारा लगाया जाने वाला कर यानी 'इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी' जोड़ा जाता है। 
  • यह एक तरह का सरकारी टैक्स होता है जो आपकी कुल बिजली खपत पर लगाया जाता है। 
  • इसके अलावा कुछ राज्यों के बिलों में मीटर किराया, स्वच्छता सेस या देर से बिल भरने पर लगने वाला विलंब शुल्क भी अन्य शुल्कों में शामिल किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed