आज के समय में बिजली के बिना घर के रोजमर्रा के कामों की कल्पना करना मुश्किल है। पंखा, फ्रिज, टीवी से लेकर मोबाइल चार्ज करने तक, लगभग हर काम बिजली पर निर्भर है। लेकिन यही बिजली अगर घर की वायरिंग में किसी खराबी की वजह से अनियंत्रित हो जाए तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। शॉर्ट सर्किट से जहां महंगे बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं, वहीं आग लगने का खतरा भी बना रहता है। अगर आपके घर में बार-बार एमसीबी ट्रिप हो रही है या अचानक बिजली चली जाती है, तो इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज न करें। कई बार यह घर की वायरिंग या बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी का संकेत होता है।
MCB Tripping: घर में बार-बार गिर रही है MCB? कहीं बड़ी मुसीबत का संकेत तो नहीं; इस खतरे की हो सकती है आहट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:22 PM IST
सार
MCB Tripping Problem: घर में बार-बार MCB ट्रिप होना हमेशा ज्यादा बिजली के लोड की वजह से नहीं होता। अगर इसके साथ जलने की गंध, चिंगारी, गर्म दीवार या टिमटिमाती लाइट जैसे संकेत भी दिखें तो वायरिंग में खराबी हो सकती है। ऐसी स्थिति में खुद मरम्मत करने के बजाय मुख्य बिजली सप्लाई बंद कर इलेक्ट्रीशियन से जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन