फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud Alert: बैंक स्टेटमेंट में दिख गया कोई अनजान ट्रांजैक्शन? गड़बड़ी दिखने पर 24 घंटे के भीतर करें ये काम

Wed, 19 Aug 2026 08:49 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 19 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

Banking Fraud Alert: कई बार ऐसा होता है कि जब लोग अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट चेक करते हैं तो उन्हें कुछ ऐसे ट्रांजेक्शन दिखते हैं जो उन्होंने किए ही नहीं होते हैं। ऐसे लोग घबरा जाते हैं, जो की स्वभाविक है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
Fraud Alert Unknown Transaction in Bank Statement Do These Things Within 24 Hours
साइबर फ्रॉड शिकायत - फोटो : AI

Unauthorized Transaction Fraud: आजकाल ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। कई बार जब हम अपना बैंक स्टेटमेंट चेक करते हैं, तो उसमें कोई ऐसा ट्रांजैक्शन दिखता है जो हमने किया ही नहीं होता। 



बैंक खाते से बिना मर्जी के पैसे कट जाना किसी को भी तनाव में डाल सकता है। मगर ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत कदम उठाना बेहद जरूरी है। अगर समय रहते सही प्रक्रिया अपनाई जाए, तो आपका पैसा डूबने से बच सकता है और वापस भी मिल सकता है।

Fraud Alert Unknown Transaction in Bank Statement Do These Things Within 24 Hours
24 घंटे के भीतर बैंक को तुरंत सूचना दें - फोटो : Adobestock

24 घंटे के भीतर बैंक को तुरंत सूचना दें

  • अगर आपके बैंक खाते से कोई अनधिकृत या अनजान लेन-देन हुआ है, तो बिना एक पल गंवाए अपने संबंधित बैंक को इसकी तुरंत जानकारी दें।
  • आप बैंक के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके, इंटरनेट बैंकिंग के जरिए या सीधे शाखा में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, अगर आप फ्रॉड होने के तुरंत बाद यानी 3 दिन (72 घंटे) के भीतर बैंक को सूचित कर देते हैं, तो भविष्य में आपके पैसे कटने से बच सकते हैं।
Fraud Alert Unknown Transaction in Bank Statement Do These Things Within 24 Hours
डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग तुरंत ब्लॉक कराएं - फोटो : Adobe Stock

डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग तुरंत ब्लॉक कराएं

  • अनजान ट्रांजैक्शन का पता चलते ही सबसे पहले ये होना चाहिए कि आप अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई/नेट बैंकिंग सेवाओं को तुरंत ब्लॉक कर दें। 
  • आप बैंक एप या एसएमएस के जरिए भी इसे ब्लॉक कर सकते हैं। 
  • इससे ठग आपके खाते से दोबारा कोई दूसरा ट्रांजैक्शन या धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे और आपका बचा हुआ पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud Alert Unknown Transaction in Bank Statement Do These Things Within 24 Hours
1930 हेल्पलाइन पर साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज करें - फोटो : Adobe Stock

1930 हेल्पलाइन पर साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज करें

  • बैंक को सूचित करने के साथ-साथ गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर '1930' पर तुरंत कॉल करें। 
  • आप चाहें तो ऑनलाइन वेबसाइट (cybercrime.gov.in) पर जाकर भी अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
  • 24 घंटे के भीतर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने से पुलिस और साइबर सेल उस धोखाधड़ी वाले ट्रांजैक्शन को बीच में ही रोक देती है, जिससे ठग आपके पैसे को अपने खाते से निकाल या ट्रांसफर नहीं कर पाते।
विज्ञापन
Fraud Alert Unknown Transaction in Bank Statement Do These Things Within 24 Hours
शिकायत संख्या संभालकर रखें और बैंक में आवेदन दें - फोटो : Adobe Stock
शिकायत संख्या संभालकर रखें और बैंक में आवेदन दें
  • हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा।
  • इस नंबर के साथ अपने बैंक में जाकर एक लिखित शिकायत पत्र और बैंक स्टेटमेंट की कॉपी जमा करें।
  • बैंक आपके आवेदन और साइबर शिकायत के आधार पर जांच शुरू करेगा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आपके कटे हुए पैसे आपके खाते में रिफंड कर दिए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed