फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC पर हो गया पेमेंट लेकिन नहीं हुई टिकट की बुकिंग? जानें कैसे रिफंड मिलेगा पैसा

Wed, 19 Aug 2026 08:13 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 19 Aug 2026 08:13 PM IST
सार

Money Debited Ticket Not Booked: ट्रेन की टिकट बुक करते समय कई बार ऐसा होता है कि पैसा कट जाता है लेकिन टिकट की बुकिंग नहीं हो पाती है। इस स्थिति में बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि टिकट भी नहीं बुक हुआ है पैसा भी कटकर आएगा, आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
IRCTC Ticket Booking Failed Money Debited: Check Refund Process and Rules
आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग - फोटो : AI

IRCTC Ticket Booking Failed: ट्रेन में सफर करने के लिए कई बार लोग ऑनलाइन आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करते हैं। मगर कभी-कभी नेटवर्क की खराबी या सर्वर डाउन होने के कारण खाते से पैसे कट जाते हैं, पर टिकट बुक नहीं होता है। ऐसी स्थिति में यात्री अक्सर घबरा जाते हैं कि उनके पैसे कहीं डूब तो नहीं जाएंगे। 



अगर आपके साथ भी कभी ऐसी घटना होती है, तो चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। रेलवे और आईआरसीटीसी के नियमों के अनुसार यह पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और आपके खाते में वापस आ जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

IRCTC Ticket Booking Failed Money Debited: Check Refund Process and Rules
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

पैसे वापस आने की समय सीमा और प्रक्रिया

  • जब भी पेमेंट कटने के बाद टिकट बुक नहीं होता है, तो आईआरसीटीसी का सिस्टम अपने आप उस फेल ट्रांजैक्शन को प्रोसेस कर देता है। 
  • इस स्थिति में पैसे उसी बैंक खाते, यूपीआई या वॉलेट में वापस भेजे जाते हैं, जिससे भुगतान किया गया था। 
  • आमतौर पर रिफंड की यह राशि 3 से 5 कार्य दिवसों के भीतर सीधे आपके मूल भुगतान स्रोत में अपने आप वापस जमा हो जाती है।
IRCTC Ticket Booking Failed Money Debited: Check Refund Process and Rules
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी ई-वॉलेट से तुरंत रिफंड

  • अगर आप नियमित रूप से ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो आप आईआरसीटीसी के 'e-Wallet' का उपयोग कर सकते हैं। 
  • ई-वॉलेट का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि अगर पेमेंट कटने के बावजूद बुकिंग विफल हो जाती है, तो पैसा तुरंत यानी कुछ ही मिनटों में आपके आईआरसीटीसी वॉलेट में वापस आ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Ticket Booking Failed Money Debited: Check Refund Process and Rules
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

क्या पैसा कटकर वापस आता है?

  • एक सवाल जो लोगों के मन में होता है कि क्या पूरा पैसा वापस आएगा या उसमें कुछ पैसा कटेगा? 
  • आपको बता दें कि जब टिकट की बुकिंग नहीं होती है और पैसा कटा होता है तो पैसा पूरा आता है। 
  • वहीं अगर टिकट बुक हो गया है और उसे किन्हीं कारणों से इसे तुरंत कैंसिल करते हैं तो रेलवे की नियमों के अनुसार पैसा कटकर आता है।
विज्ञापन
IRCTC Ticket Booking Failed Money Debited: Check Refund Process and Rules
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

पासबुक या स्टेटमेंट में रिफंड का स्टेटस ऐसे देखें

  • रिफंड का पैसा मिलने में देरी होने पर आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर लॉग इन करके अपने अकाउंट के 'फेल्ड ट्रांजेक्शन' या 'टिकट रिफंड हिस्ट्री' सेक्शन में जाकर स्टेटस देख सकते हैं। 
  • यहां आपको रिफंड का एक यूनिक ट्रांजैक्शन नंबर मिलेगा। 
  • इस नंबर की मदद से आप अपने संबंधित बैंक की कस्टमर केयर से भी बात करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed