{"_id":"5b76739642c79237465b7747","slug":"interesting-unknown-facts-about-the-former-pm-atal-bihari-vajpayee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ एक ही क्लास में पढ़ते थे अटल जी, उनके जीवन से जुड़ी ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
पिता के साथ एक ही क्लास में पढ़ते थे अटल जी, उनके जीवन से जुड़ी ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप
Fri, 17 Aug 2018 07:50 PM IST
मंजू ममगाईं
मंजू ममगाईं
Updated Fri, 17 Aug 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
atal bihari vajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़ी काफी बातें भले ही आप जानने का दावा करते हो लेकिन आपको बता दें कि उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी रोचक बातें हैं जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी ऐसी ही पांच मजेदार अनसुनी बातें।
अटल बिहारी वाजपेयी अपने पिता के साथ एक साथ बैठकर कानपुर के डीएवी कॉलेज में लॉ की पढ़ाई करते थे। हैरानी की बात यह थी कि दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे और हॉस्टल के एक ही रूम में रहते थे।जब इस बात का पता उनके दोस्तों को चला और छात्रों ने उनके बारे में बातें करना शुरू कर दिया तो दोनों ने अपने सेक्शन बदल लिए थे।
2 of 6
अटल बिहारी वाजपेयी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह हमेशा से एक पत्रकार बनना चाहते थे, लेकिन गलती से वह राजनीति में पहुंच गए।
3 of 6
अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी जब भी जनसभा करते थे तो काली मिर्च और मिश्री का सेवन करते थे। उनके लिए खास मथुरा से मिश्री मंगाई जाती थी। सभा से पहले और बाद में वे इसे खाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Atal Bihari Vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी को गिफ्ट पसंद नहीं थे। वे गिफ्ट परंपरा के बेहद खिलाफ थे। वे खाने-पीने के काफी शौकीन थे, इसलिए वे घर में तैयार भोजन को सबसे बड़ा तोहफा मानते थे।इसके अलावा उन्हें हिंदी सिनेमा से भी खासा लगाव था। उन्हें'उमराव जान' फिल्म बहुत पसंद थी।
विज्ञापन
5 of 6
Atal Bihari Vajpayee
26 पार्टियों के साथ सरकार चलाने वाले वह देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने तीन बार इस पद की शपथ ली थी। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने शादी नहीं की। उन्होंने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम नमिता है। अटल जी की बहन ने कई बार उनकी पैंट को घर के बाहर फेंक दिया था, क्योंकि उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी थे और वो नहीं चाहते थे कि अटल जी आरएसएस की खाकी पैंट पहने।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।