हर महीने कोई न कोई दिन ऐसा होता है, जिसका हमारी जिंदगी में खास महत्व होता है। इन्हीं में से एक दिन है मजदूर दिवस। दरअसल, दुनिया के हर एक कोने में लोग अपनी आजिविका चलाने के लिए काम करते हैं। इसीलिए हर साल 1 मई को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है और ये दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिकों को समर्पित है। भारत समेत दुनिया के लगभग 80 देशों में लोगों की छुट्टी रहती है। इस दिन अलग-अलग स्तर पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जैसे- सभा, रैलियां आदि। वहीं, आज का समय सोशल मीडिया का है, जिसके कारण लोग अपनों को इस दिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के जरिए भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिन किसी को शुभकामनाएं भेजने की सोच रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ट्रेंडी वॉलपेपर के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 2022: मेहनत और दुनिया बदलने के जज्बे को सलाम, भेजें शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो हर बाधा को करता है दूर
उसका नाम है मजदूर।
मजदूर दिवस 2022 की शुभकामनाएं!
उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।
मजदूर दिवस 2022 की शुभकामनाएं!
अगर इस जहां में मजदूर का न नामों-निशां होता
फिर न होता हवा महल और न ही ताज महल होता।
मजदूर दिवस 2022 की शुभकामनाएं!
मेहनत उसकी लाठी है
मजबूती उसकी काठी है
विकास की वो नींव है
उसका जीवन सीख है।
मजदूर दिवस 2022 की शुभकामनाएं!