फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narendra Modi: 73 साल की उम्र में भी फिट हैं नरेंद्र मोदी, योग से करते हैं दिन की शुरुआत, जानें डाइट प्लान

Sun, 17 Sep 2023 09:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 17 Sep 2023 09:14 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Of India Narendra Modi Birthday Special 2023 Narendra Modi Fitness Tips and Routine
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

Narendra Modi Fitness Tips:  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाने और ग्लोबल रोल को बढ़ावा देने वाले नरेंद्र मोदी 73 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी पीएम मोदी बहुत ही फिट और ऊर्जावान दिखते हैं। उनकी स्फूर्ति और फिटनेस हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी सार्वजनिक मंच पर होते हैं, उनकी ऊर्जा और उत्साह देख ये कह पाना मुश्किल होता है कि वह 70 साल से अधिक आयु के हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए नरेंद्र मोदी खानपान का विशेष ध्यान रखते हैं, साथ ही एक हेल्दी दिनचर्या को फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर योग का काफी प्रोत्साहित किया और भारत को योग गुरु के तौर पर प्रदर्शित करने में अहम भूमिका निभाई। नरेंद्र मोदी स्वयं भी योग और एक्सरसाइज करते हैं। उनकी फिट बॉडी के पीछे हेल्दी दिनचर्या है। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का फिटनेस मंत्र क्या है, उनके डाइट प्लान और योग व व्यायाम के बारे में जानिए।

Prime Minister Of India Narendra Modi Birthday Special 2023 Narendra Modi Fitness Tips and Routine
Narendra Modi - फोटो : instagram

नरेंद्र मोदी हैं योग के मुरीद

ये बात जग जाहिर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग के समर्थक हैं। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। नरेंद्र मोदी योगाभ्यास के फायदों के बारे में जानते हैं। पीएम मोदी दिन की शुरुआत सुबह की सैर और मेडिटेशन के साथ करते हैं। साथ ही नियमित तौर पर योगाभ्यास, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करते हैं।

Prime Minister Of India Narendra Modi Birthday Special 2023 Narendra Modi Fitness Tips and Routine
Narendra Modi - फोटो : instagram
पीएम मोदी का डाइट चार्ट

स्वस्थ रहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने हेल्दी डाइट को आदत बनाया है। वह खानपान को लेकर काफी सख्त हैं। पीएम मोदी मसालेदार खाने से दूर रहते हैं। गुजराती खाना और खिचड़ी उनका पसंदीदा भोजन है। पीएम मोदी समय पर संतुलित आहार लेते हैं। साथ ही डाइट में ताजे फलों, सब्जियों और दही का सेवन करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र मोदी पराठे और मशरूम का सेवन करते हैं। अंकुरित अनाज भी उनकी डाइट चार्ट का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Of India Narendra Modi Birthday Special 2023 Narendra Modi Fitness Tips and Routine
PM Narendra Modi - फोटो : @ANI

गुनगुने पानी का सेवन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को हाइड्रेट रखने के लिए उचित मात्रा में पानी, जूस आदि का सेवन करते हैं। पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए साल के 12 महीने पीएम मोदी गुनगुना पानी पीते हैं। जनसभाओं और रैलियों में भाषण के दौरान आवाज सही रहे, इसलिए वह अपने गले का ध्यान रखते हुए भी ठंडे पानी के सेवन से बचते हैं।

विज्ञापन
Prime Minister Of India Narendra Modi Birthday Special 2023 Narendra Modi Fitness Tips and Routine
Narendra Modi - फोटो : instagram

पीएम मोदी की दिनचर्या

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन से चार घंटे सोते हैं। अभिनेता अक्षय कुमार को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बताया था कि वह सुबह 5 बजे जाग जाते हैं। उसके बाद योग और व्यायाम करते हैं। कुछ देर पैदल सैर करते हैं और 9 बजे तक नाश्ता कर लेते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed