{"_id":"5c49ba4dbdec227360603d26","slug":"know-about-the-jagannath-temple-kitchen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है दुनिया की सबसे बड़ी रसोई, 10 हजार हों या फिर 10 लाख लोग कभी कम नहीं पड़ता है खाना","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ये है दुनिया की सबसे बड़ी रसोई, 10 हजार हों या फिर 10 लाख लोग कभी कम नहीं पड़ता है खाना
उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में मौजूद रसोई विश्व की सबसे बड़ी रसोई मानी जाती है। वैसे जगन्नाथ पुरी देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यहां हर रोज हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। आज हम आपको जगन्नाथ मंदिर में मौजूद रसोई से जुड़ी रोचक बातें बताएंगे। इसके साथ ही जगन्नाथ मंदिर की सैर भी कराएंगे। जगन्नाथ मंदिर में हर रोज भगवान को चढ़ाने के लिए महाप्रसाद इसी रसोई में तैयार किया जाता है।
2 of 5
jagannath temple rasoi
इस महाप्रसाद को तैयार करने के लिए 500 रसोईयों के साथ-साथ 300 सहयोगियों का सहयोग होता है। मंदिर में स्थित रसोई दुनिया की सबसे बड़ी रसोई मानी जाती है। इस रसोई में 56 तरह के अलग-अलग व्यंजन तैयार किए जाते हैं और सभी व्यंजनों को धार्मिक पुस्तकों के अनुसार तैयार किया जाता है।
3 of 5
jagannath temple rasoi
खाना पकाने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। महाप्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के सात बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है और सभी को एक-दूसरे के ऊपर रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jagannath temple rasoi
खास बात यह है कि सबसे ऊपर रखे बर्तन का खाना पहले और सबसे नीचे रखे बर्तन का खाना बाद में पकता है। रसोई के पास दो कुएं मौजूद हैं जिनका नाम गंगा और यमुना है और इन्हीं दोनों कुएं से प्रसाद तैयार करने के लिए पानी निकाला जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
jagannath temple rasoi
जगन्नाथ मंदिर विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस मंदिर के भव्य आर्किटेक्ट पर लोग रिसर्च करने के लिए आते हैं। यहां मंदिर के ऊपर स्थापित ध्वज सदैव हवा के विपरीत दिशा में लहराता है। पुरी में किसी भी स्थान से आप मंदिर के शीर्ष पर लगे सुदर्शन चक्र को देखेंगे तो वह आपको सदैव अपने सामने ही लगा दिखेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।