{"_id":"5c42c939bdec224c0b4885e6","slug":"know-benifits-of-kali-haldi-it-will-change-your-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काली हल्दी के चमत्कारी फायदे से बदल जाएगी आपकी किस्मत","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काली हल्दी के चमत्कारी फायदे से बदल जाएगी आपकी किस्मत
दुनिया में कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी जिंदगी की दशा और दिशा दोनों बदल सकते हैं। इसी में एक नाम काली हल्दी का भी आता है। सुनने में आपको बहुत अजीब लग रहा होगा लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगेे।
2 of 5
हल्दी से किया गया टोटका कभी खाली नहीं जाता
- फोटो : social media
कहते हैं काली हल्दी से किया गया टोटका कभी खाली नहीं जाता। इसका इस्तेमाल सही तरीके से करने से आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल सकती है। काली हल्दी मिलना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह हल्दी मिल जाए तो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
3 of 5
चांदी के डिब्बा में काली हल्दी, नागकेशर और सिंदूर को एक साथ रखकर मां लक्ष्मी के चरण में स्पर्श करना कर अपने तिजोरी में रख दें
- फोटो : social media
कुछ लोगों की समस्या होती है कि धन तो बहुत आता है लेकिन उनके पास टिकता नहीं है। ऐसे में हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने पैसे का सही उपयोग कर सकते हैं। शुक्लपक्ष के प्रथम शुक्रवार को चांदी के डिब्बे में काली हल्दी, नागकेशर और सिंदूर को एक साथ रखकर मां लक्ष्मी के चरण में स्पर्श कर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके पास धन रूकने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपके कार्य में जल्द ही प्रगति होगा
- फोटो : social media
यदि आपके व्यवसाय में लगातार किसी कारण बस गिरावट आ रही है तो ऐसे में आप शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरूवार को पीले रंग के कपड़े में काली हल्दी, 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र, चांदी का सिक्का व 11 धनदायक कौड़ियां एक साथ बांधकर 108 बार ऊं नमो भगवते वासुदेव नाम का ध्यान से जाप करने से आपके कार्य में जल्द ही प्रगति होगी।
विज्ञापन
5 of 5
आपका मन काम में पहले से भी ज्यादा लगने लगेगा
- फोटो : social media
अगर परिवार में कोई हमेशा बीमार रहता है तो गुरुवार को आटे के दो पेड़े बनाकर उसमें गीली चने की दाल के साथ गुड़ और थोड़ी पिसी काली हल्दी को दबाकर रोगी व्यक्ति के ऊपर 7 बार उतार कर उसे किसी गाय को खिला दें। इस उपाय को आप लगातार तीन गुरुवार तक करते रहें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो जाएगा और आपका मन काम में पहले से भी ज्यादा लगने लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।