फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#10YearChallenge से बचना क्यों है जरूरी? ये है सबसे बड़ा खतरा

Fri, 18 Jan 2019 12:18 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 18 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Know why it is important to be careful with social media most trending 10 years challenge
10 years challenge

अगर आप फेसबुक या टि्वटर पर मौजूद हैं, तो इस बात का अंदाजा होगा कि सोशल मीडिया में इन दिनों #10YearChallenge को लेकर दीवानगी किस हद तक है।कोई बड़ी बात नहीं, अगर आप में से या आपके जानने वालों में से किसी ने इस 'चैलेंज' की धारा में बहकर अपनी मौजूदा और 10 या 20 साल पुरानी तस्वीर एकसाथ पोस्ट कर दी हो।पहली नजर में देखें तो ये नया ट्रेंड कोई खास नुकसानदायक नहीं दिखता।लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली या वायरल की जाने वाली हर चीज के पीछे कोई ना कोई खास बात जरूर होती है।क्या ये किसी बिजनेस आइडिया का हिस्सा है? जानबूझकर जनता से उनकी नई और पुरानी तस्वीर पोस्ट करवाईं जा रही हैं, ताकि डाटा बैंक तैयार किया जा सके? क्या इसके पीछे कोई साजिश है? क्या हमें इस तथाकथित चैलेंज से दूर रहना चाहिए?

Know why it is important to be careful with social media most trending 10 years challenge
10 years challenge
इन सभी सवालों का जवाब तलाशने से पहले फेसबुक का बयान जान लीजिए।सोशल मीडिया नेटवर्क का कहना है, ''ये यूजर जनरेटेड मीम है, जो अपने आप वायरल हुआ है।फेसबुक ने ये ट्रेंड शुरू नहीं किया है।'''मीम वही फोटो इस्तेमाल करता है, जो पहले से फेसबुक में है।फेसबुक को इससे कोई फायदा नहीं है और साथ ही ये भी याद रखना जरूरी है कि फेसबुक यूजर किसी भी वक़्त फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर ऑन या ऑफ कर सकते हैं।''
Know why it is important to be careful with social media most trending 10 years challenge

बयान में फेसबुक का रुख स्पष्ट है, लेकिन अगर हम खास तौर से #10YearChallenge की बात ना भी करें तो भी हालिया अतीत में ऐसी कई सोशल गेम्स या मीम देखने को मिले हैं, जो सोशल इंजीनियरिंग का हिस्सा थे और जिनका मकसद डाटा निकलवाना और एकत्र कर रखना था लेकिन जानकारों का मानना है कि ये चैलेंज टाइम पास करने और मजे लेने की चीज नहीं है और इससे बचकर चलना ही बेहतर होगा।

जाने-माने साइबर लॉ एक्सपर्ट पवन दुग्गल से जब पूछा गया कि क्या इस चैलेंज से कोई नुकसान भी हो सकती है, तो उन्होंने बीबीसी से कहा, ''जी बिलकुल, साइबर अपराधी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं।''लेकिन दस साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने से क्या हो सकता है, इस पर उन्होंने कहा, ''देखिए, अभी तक इस तरह के दुरुपयोग का कोई सबूत सामने नहीं आया है। लेकिन एक बात ये समझ लीजिए कि जो तस्वीर अब तक उपलब्ध नहीं थी, अब लोग ख़ुद मुहैया करा रहा हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Know why it is important to be careful with social media most trending 10 years challenge

''और जब ये तस्वीर सोशल पर होंगी, तो इनकी मॉर्फ़िंग हो सकती है, टारगेट करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं।'' फेशियल रिक्गिनशन एल्गोरिथम से ये मामला किस तरह से जुड़ा है, इस पर दुग्गल ने कहा, ''दुनिया भर में फेशियल रिक्गिशन एल्गोरिथम पर काफी काम चल रहा है।इससे ये आसानी से पता लग सकता है कि दस साल में शक्ल कितनी बदल रही है।''''इन तस्वीरों की मदद से फेशियल रिक्गिनशन पर काम करने वाली एजेंसियां अपने सॉफ़्टवेयर को ज़्यादा मजबूत और ज़्यादा इंटेलीजेंट बना सकती हैं।''

विज्ञापन
Know why it is important to be careful with social media most trending 10 years challenge

लेकिन उस तस्वीरों को क्या, जो हमने दस साल पहले फेसबुक पर पोस्ट की थीं। वो तो पहले से फेसबुक पर उपलब्ध थीं, ऐसे में अब वो कैसे नुकसानदायक बन सकती है? दुग्गल के मुताबिक, ''ये बात सही है कि वो तस्वीर पहले से फेसबुक के पास थी, उसके एनवायरमेंट में थी, लेकिन वो कहीं और थी। इस चैलेंज में आप पुरानी तस्वीर को निकालकर अपनी नई तस्वीर के साथ तुलना करते हुए रख रहे हैं।''''ऐसे में आप जब ये कदम उठा रहे हैं, तो एक नया डाटा सेट बना रहे हैं, जो पहले सोशल मीडिया वेबसाइट के पास नहीं था लेकिन अब आपने ये काम कर दिया है।एजेंसियों के लिए कम्पेरेटिव स्टडी का मामला है और ये भी डर है कि साइबर अपराधी भी इनका गलत उपयोग कर सकते हैं।'' ''इसलिए ये जरूरी है कि इस तरह के चैलेंज से बचा जाए क्योंकि आप सिर्फ अपनी तस्वीर पोस्ट नहीं कर रहे बल्कि पुरानी और संवेदनशील जानकारी कंपनियों को मुहैया करा रहे हैं, जिनका कितना दुरुपयोग हो सकता है, आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed