फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर सजानी है श्रीकृष्ण की झांकी तो अपनाएं ये तरीके

Wed, 06 Sep 2023 07:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 06 Sep 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Decoration Ideas How To Decorate Krishna Jhanki at home
Krishna Janmashtami - फोटो : iStock

Krishna Janmashtami 2023 Decoration Ideas: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की जन्मतिथि है। इस दिन देवकीनंदन का जन्म हुआ था। कृष्ण मंदिरों में हर साल जन्माष्टमी के मौके पर मध्य रात्रि यानी 12 बजे लड्डू गोपाल का जन्म कराया जाता है और भगवान के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। जिन लोगों के घर पर लड्डू गोपाल विराजमान हैं, वह भी जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्म का उत्सव मनाते हैं।



वैसे तो लोग कृष्ण जन्म का उत्सव अपनी क्षमता और श्रद्धानुसार करते हैं। कोई इस मौके पर भजन कीर्तन करता है तो कोई नन्हें बाल गोपाल के जन्मदिन का उत्सव उतने ही धूमधाम से मनाता है, जितना बच्चे के जन्म पर होता है। कान्हा को नए और सुंदर वस्त्र पहनाए जाते हैं। इस दौरान घर और मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया जाता है। भले ही कृष्ण का जन्म राजा कंस की जेल में हुआ था लेकिन उनका बचपन मथुरा और गोकुल में बीता।

ऐसे में कई जगहों पर लोग मंदिर की सजावट के साथ की जन्माष्टमी की झांकी भी सजाते हैं। इस झांकी में कृष्ण जन्म और उनके बचपन से जुड़ी जगहों के दृश्य दर्शाए जाते हैं। जेल, मथुरा के नजारे, गायों और ग्वाल बालों संग कान्हा की झांकी सजाते हैं। अगर आप भी घर पर लड्डू गोपाल का जन्म करा रहे हैं और जन्माष्टमी उत्सव मना रहे हैं तो मंदिर को खूबसूरती से सजा सकते हैं। मंदिर में कृष्ण की झांकी भी सजाई जा सकती हैं। इस लेख में मंदिर और कृष्ण झांकी को सजाने के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं।

Krishna Janmashtami 2023 Decoration Ideas How To Decorate Krishna Jhanki at home
जन्माष्टमी में मंदिर सजाने के आइडियाज - फोटो : अमर उजाला

जन्माष्टमी में मंदिर सजाने के आइडियाज

गुब्बारे और फूलों की सजावट

जन्माष्टमी पर बच्चे के जन्म की तरह ही कान्हा का जन्मदिन का उत्सव होता है। सजावट भी बर्थडे की तरह की जा सकती है। घर को फूलों से और रंग बिरंगे गुब्बारों से सजा सकते हैं। जिस कमरे में मंदिर हो, वहां गुब्बारे सजाएं और सुंदर फूलों की खुशबू से कमरे की सजावट करें और महकाएं।

Krishna Janmashtami 2023 Decoration Ideas How To Decorate Krishna Jhanki at home
Decoration - फोटो : Istock

रोशनी से जगमाएं घर

श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर घर और मंदिर को प्रकाशमय कर दें। उनके स्वागत में दीए या बिजली वाली झालरों से सजावट कर सकते हैं। मंदिर के चारों तरफ लाइट्स या झालर सजाएं और जिस कोने में भी अंधकार हो, वहां दीए या मोमबत्ती को जलाकर प्रकाश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Decoration Ideas How To Decorate Krishna Jhanki at home
Krishna Janmashtami - फोटो : Social Media

लड्डू गोपाल का झूला सजाएं

बाल गोपाल के जन्म के बाद उन्हें पालने या झूले में बैठाया जाता है। उनका झूला भी सजा सकते हैं। कान्हा के पालने या झूले को रंग बिरंगी मोतियों, फूलों या आरामदायक व सुंदर रंग के बिस्तर बिछाकर सजा सकते हैं।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Decoration Ideas How To Decorate Krishna Jhanki at home
Radha Krishna - फोटो : iStock

झांकी सजाएं

अगर घर पर छोटे बच्चे हैं तो खिलौने भी होंगे। नंदलाल के जन्म पर मंदिर को बच्चों के खिलौनों से सजा सकते हैं। मिट्टी या प्लास्टिक की गाय हो, या गुड्डे-गुड़िया से मंदिर और कान्हा के पालने के आसपास सजावट करें। जन्माष्टमी पर कन्हैया के आसपास गोकुल वृंदावन का दृश्य बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed