फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lal Bahadur Shastri Death Anniversary: रहस्य है लाल बहादुर शास्त्री की मौत, जानिए देश के दूसरे प्रधानमंत्री के बारे में रोचक बातें

Tue, 11 Jan 2022 10:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 11 Jan 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2022 Mysterious Death unknown Facts
लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि 2022 - फोटो : अमर उजाला

जब देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ, तो उनके बाद आजाद भारत की सत्ता कौन संभालेगा? इस सवाल को देश के हर शख्स ने महसूस किया होगा, लेकिन दो हफ्ते बाद भारत का अगला या दूसरा प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को बनाया गया। लाल बहादुर शास्त्री को उन दिनों लोग भारत के पूर्व  गृह मंत्री के तौर पर जानते थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लिया था। आजाद भारत के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई छोड़ स्वतंत्रता संग्राम के रास्ते में चल पड़े और पहली बार 17 साल की उम्र में जेल गए। उनकी सादगी के कई किस्से हैं। लाल बहादुर शास्त्री की आज पुण्यतिथि है। 11 जनवरी 1966 में उनका निधन हो गया था। हालांकि आज तक देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत किन परिस्थितियों में हुई ये आज भी रहस्य बना हुआ है। चलिए जानते हैं कि लाल बहादुर शास्त्री से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2022 Mysterious Death unknown Facts
लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि 2022 - फोटो : facebook

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म महात्मा गांधी जी के जन्मदिन के दिन ही हुआ था। 2 अक्टूबर 1904 में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में जन्मे शास्त्री को बचपन में सब नन्हे कहकर पुकारते थे। डेढ़ साल के नन्हे के पिता के निधन के बाद उन्हें चाचा के साथ रहने के लिए भेज दिया गया। वह पढ़ाई के लिए मीलों दूर चलकर जाया करते थे। लेकिन देश की आजादी के लिए लड़ने का फैसला लेने वाले शास्त्री ने 16 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी। 17 साल की उम्र में जेल भी गए लेकिन नाबालिग होने के कारण आजाद हो गए।

Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2022 Mysterious Death unknown Facts
लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि 2022 - फोटो : अमर उजाला

शास्त्री जी की विनम्रता के किस्से

प्रधानमंत्री बनने के बाद शास्त्री जी किसी राज्य के दौरे पर थे लेकिन उनका दौरा आखिरी समय पर रद्द करना पड़ा। शास्त्री जी से उस राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ठहरने के लिए फर्स्ट क्लास की तैयारी की जा रही है, तो शास्त्री जी ने उनसे कहा कि वह तो एक थर्ड क्लास व्यक्ति हैं, उनके लिए फर्स्ट क्लास के प्रबंधन की क्या जरूरत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2022 Mysterious Death unknown Facts
लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी 

ऐसे ही एक बार शास्त्री जी के बेटे ने उनके दफ्तर की गाड़ी का इस्तेमाल किया तो शास्त्री जी ने सरकार के खाते में गाड़ी के निजी इस्तेमाल का पूरा भुगतान दिया।  

ये जानकर हैरानी होगी कि जब लाल बहादुर शास्त्री जी का निधन हुआ, तो उनके पास न तो घर था और न कोई जमीन जायदाद। उनके नाम पर एक लोन था, जो पीएम बनने के बाद एक फिएट गाड़ी खरीदने के लिए उन्होंने सरकार से लिया था। शास्त्री जी के जाने के बाद जब उनके परिवार से उस लोन का चुकाने को कहा गया तो उन्होंने परिवार को मिली पेंशन से लोन अदा किया।

विज्ञापन
Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2022 Mysterious Death unknown Facts
लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि 2022 - फोटो : social media

लाल बहादुर शास्त्री का निधन एक रहस्य

11 जनवरी साल 1966 में आज के दिन लाल बहादुर शास्त्री का निधन हो गया। शास्त्री जी का निधन उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुआ था। उन दिनों शास्त्री जी भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद के हालातों को लेकर समझौता करने के लिए ताशकंद में पाक राष्ट्रपति अयूब खान से मिलने गए थे। मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद अचानक उनकी मौत हो गई। जबकि उनकी सेहत एकदम दुरुस्त थी। मौत की वजह हृदयाघात बताया गया। इतना ही नहीं, जब उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया तो प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनके शरीर पर घाव के निशान थे। लेकिन उनकी मौत की जांच के लिए बैठी राजनारायण जांच समिति ने कोई वैध नतीजे नहीं दिए। संसदीय लाइब्रेरी में भी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री की मौत की जांच रिपोर्ट का कोई रिकॉर्ड नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed