{"_id":"650be4a363d80bac4a0e2bbd","slug":"lifestyle-of-indian-bowler-mohammed-siraj-know-his-car-collection-and-net-worth-2023-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohammed Siraj: कुछ ऐसा है भारतीय बॉलर मोहम्मद सिराज का लाइफस्टाइल, शानदार है इनका कार कलेक्शन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Mohammed Siraj: कुछ ऐसा है भारतीय बॉलर मोहम्मद सिराज का लाइफस्टाइल, शानदार है इनका कार कलेक्शन
Mohammed Siraj lifestyle: "एशिया कप 2023" भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए ऐतिहासिक पल बन गया। उनकी तेज गेंदबाजी वर्तमान में चर्चा का विषय बनी हुई है। मोहम्मद सिराज की गेंद ने भारत को आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, सिराज ने इस मैच में 6 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की प्रैक्टिस को हिला डाला। लगभग सभी जानते है कि, भारत को इस मैच में 10 विकेट से जीत मिली है। इसका श्रेय मो. सिराज को दिया गया। जिसके चलते उन्हें प्लेयर "ऑफ द मैच" का खिताब भी दिया गया।
यूं तो भारतीय क्रिकेट टीम में सभी क्रिकेटर का अपना अलग इतिहास है लेकिन मो. सिराज भी किसी से कम नहीं है। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने परचम लहरा दिया। वह एक दमदार प्लेयर है। उनकी सोशल मीडिया पर दमदार फैन फॉलोइंग है। यहीं नहीं सिराज भी अपने फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ अन्य बातों के बारे में बताने वाले हैं।
2 of 6
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां हुआ मोहम्मद सिराज का जन्म
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1992 को हैदराबाद में हुआ। उनके पिता का नाम मोहम्मद गौस है। क्रिकेटर बनना मो. सिराज का सपना था। लेकिन उस दौरान उनके पिता ऑटो रिक्शा चालक थे। और मां शबाना बेगम एक हाउस वाइफ। ऐसे में सिराज के लिए क्रिकेटर बनना बहुत कठिन था। हालांकि, परिस्थितियों के विपरीत जाकर उन्होंने यह कर दिखाया।
3 of 6
मोहम्मद सिराज
- फोटो : twitter
टेनिस बॉल से खेलना किया था शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मो. सिराज महज 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। उनके शुरुआती दिनों में वह टेनिस की गेंद से खेलते थे। इस बॉल से खेलते-खेलते उन्होंने कई दिग्गजों को प्रभावित किया। वह अपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि, उनका परिवार काफी गरीब था। उनके पिता इकलौते कमाने वाले थे। सिराज को क्रिकेटर बनाने के लिए वो उन्हें रोजाना 100 रुपये देते थे। उन पैसों से वह क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मोहम्मद सिराज
- फोटो : social media
ये पल था सिराज के लिए खास
2015-16 रणजी में सिराज ने प्रथम श्रेणी में हैदराबाद टीम में कदम रखा। यह उनकी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम का ही फल था। इसके बाद वह 2016-17 रणजी में 41 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हैदराबाद के गेंदबाज बनें। उनके लिए वह पल बहुत खास था जब पहली बार आईपीएल में उन पर बोली लगाई गई। सनराइजर्स हैदराबाद में सिराज को लगभग 2.6 करोड़ में खरीदा था।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज की कुल संपत्ति
वर्तमान में मो. सिराज की औसत मासिक आय लगभग 60 लाख रुपये है। उनकी वार्षिक आय 7 करोड़ रुपये है। इसमें मुख्य रूप से उनकी आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने के लिए मिलने वाली 7 करोड़ रुपये की फीस शामिल है। सिराज कई अन्य रियल एस्टेट संपत्तियों के अलावा हैदराबाद में एक लक्जरी डिजाइनर घर है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।