फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Alzheimer's Day 2023: 21 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व अल्जाइमर दिवस, जानें इतिहास और थीम

Thu, 21 Sep 2023 11:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 21 Sep 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
World Alzheimer's Day 2023 Date History Significance And Theme In Hindi
World Alzheimer's Day - फोटो : pixabay

World Alzheimer's Day 2023: आज विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जा रहा है। इस बीमारी में  उम्र के साथ चीजों को याद न रख पाने की समस्या, बातचीत में कठिनाई और समस्याओं को सुलझाने में दिक्कत होने लगती है। आमतौर पर 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों में इस समस्या का जोखिम अधिक देखा जाता है। अल्जाइमर डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है। स्मृति हानि से यह बीमारी शुरू हो सकती है और जीवन के लिए कई समस्याओं का कारण बन सकती है।



अल्जाइमर के लक्षणों को जानकर इससे बचने या उचित उपचार के लिए इस रोग के बारे में विस्तार से जानने की जरूरत है। अल्जाइमर रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने और मस्तिष्क की इस समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए प्रतिवर्ष विश्व अल्जाइमर दिवस मनाते हैं। आइए जानते हैं विश्व अल्जाइमर दिवस का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम।

World Alzheimer's Day 2023 Date History Significance And Theme In Hindi
Alzheimer Day - फोटो : pexel

कब मनाया जाता है विश्व अल्जाइमर दिवस

प्रतिवर्ष 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। यह दिन अल्जाइमर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का वैश्विक प्रयास है। वहीं पूरे सितंबर माह को विश्व अल्जाइमर माह के रूप में मनाते हैं।


World Alzheimer's Day 2023: दुनियाभर में 5 करोड़ से अधिक लोग अल्जाइमर के शिकार, जानिए बीमारी के बारे में सबकुछ

World Alzheimer's Day 2023 Date History Significance And Theme In Hindi
World Alzheimer Day - फोटो : Pexel

अल्जाइमर दिवस का इतिहास

पहली बार विश्व अल्जाइमर दिवस 1994 में मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अल्जाइमर रोग इंटरनेशनल ने 21 सितंबर, 1994 को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाने की शुरुआत की।

World Alzheimer's Day 2023: 60 साल की उम्र में भी दिमाग रहेगा स्वस्थ, अल्जाइमर रोग का भी कम होगा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
World Alzheimer's Day 2023 Date History Significance And Theme In Hindi
World Alzheimer Day - फोटो : pexel

21 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं अल्जाइमर दिवस

दरअसल, अल्जाइमर रोग से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था की वर्षगांठ के के मौके पर यह दिन मनाते हैं। अल्जाइमर रोग इंटरनेशनल संस्था की स्थापना 21 सितंबर 1984 को हुई थी। बाद में इस संस्था की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर एडिनबर्ग में विश्व अल्जाइमर दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया गया।

विज्ञापन
World Alzheimer's Day 2023 Date History Significance And Theme In Hindi
alzheimer Day - फोटो : pexel

अल्जाइमर दिवस की थीम

हर साल अल्जाइमर दिवस की एक खास थीम होती है, इसके आधार पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। अल्जाइमर रोग के जागरूकता के लिए महीने भर अभियान चलता है। इस वर्ष विश्व अल्जाइमर दिवस 2023 की थीम, 'कभी भी जल्दी नहीं, कभी बहुत देर नहीं।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed