फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Justin Trudeau Net Worth: कितना है कनाडा के प्रधानमंत्री का वेतन? जानिए जस्टिन ट्रूडो की कुल संपत्ति

Wed, 20 Sep 2023 03:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Sep 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
Canada Prime Minister Justin Trudeau Net Worth 2023 Income Salary House Property And Lifestyle in Hindi
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो। - फोटो : सोशल मीडिया

Canada Prime Minister Justin Trudeau Net Worth: दिल्ली में आयोजित हुए जी 20 शिखर सम्मेलन में आए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सुर्खियों में हैं। उनके भारत विरोधी बयान की भारत सरकार ने कड़ी निंदा की है और उनके आरोपों को निराधार बताया। भारत और कनाडा के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। दरअसल, खालिस्तानी समर्थकों को कनाडा में संरक्षण देने को लेकर भारत का ट्रूडो पर कड़ा रुख है। वहीं हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश का आरोप लगाने पर पीएम ट्रूडो के आरोपों को भारत सरकार बेतुका बताया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के राजनीतिक करियर और भारत के साथ संबंधों पर चर्चा हो रही है, लेकिन क्या आपको निजी जीवन के बारे में जानते हैं। आइए जानते हैं कि जस्टिन ट्रूडो कौन हैं, उनकी लाइफस्टाइल कैसी है, वह कितने अमीर हैं और उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें जानिए।


 

Canada Prime Minister Justin Trudeau Net Worth 2023 Income Salary House Property And Lifestyle in Hindi
justin trudeau - फोटो : instagram

पीएम ट्रूडो का जीवन परिचय

जस्टिन ट्रूडो का जन्म क्रिसमस डे यानी 25 दिसंबर 1971 को कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री पियर ट्रूडो के घर पर हुआ था। उनकी मां मार्गरेट लिबरल पार्टी सदस्य जेम्स सिंक्लेयर की बेटी थीं। पिता की ही तरह जस्टिन ट्रूडो ने भी 1994 एमसी गिल यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में बीए की डिग्री हासिल की। बाद में ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी से 1998 में उन्होंने बी.एड डिग्री प्राप्त की।

Canada Prime Minister Justin Trudeau Net Worth 2023 Income Salary House Property And Lifestyle in Hindi
justin trudeau - फोटो : instagram

शुरुआती करियर

ट्रूडो ने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की और फ्रेंच और मैथ पढ़ाया। 2002 में उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला लिया, लेकिन बाद में ये छोड़कर परास्नातक किया। साल 2008 में जस्टिन ट्रूडो ने 2008 में लिबरल पार्टी में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा। इस दौरान उनकी शादी सोफी जाॅर्जिया से हुई, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। बाद में इसी साल 2023 में ट्रूडो का पत्नी सोफी संग तलाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Canada Prime Minister Justin Trudeau Net Worth 2023 Income Salary House Property And Lifestyle in Hindi
justin trudeau - फोटो : instagram

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम ट्रूडो का आधिकारिक आवास ओटावा में नदी किनारे 24 ससेक्स ड्राइव पर है जो कि 34 कमरों का लग्जरी मेंशन है। हालांकि ट्रूडो ने करदाता के पैसों को बचाने के लिए यहां रहने से मना कर दिया था। परिणामस्वरूप वह राडो हाॅल में स्थित राडो काॅटेज में रहते हैं। यह 22 कमरे के जॉर्जियन रिवाईवल आर्किटेक्चर प्रॉपर्टी कैनेडियन क्राउन की थी। इसके अलावा ट्रूडो का पैतृक आवास मोन्ट्राल एवेन्यू द पिंस में हैं और एक पहाड़ी पर झील किनारे समर हाउस भी है।

विज्ञापन
Canada Prime Minister Justin Trudeau Net Worth 2023 Income Salary House Property And Lifestyle in Hindi
पीएम ट्रूडो के घर पर राष्ट्रपति जो बाइडेन - फोटो : instagram

पैतृक संपत्ति

अपने प्रसिद्ध राजनेता पिता से जस्टिन ट्रूडो ने 374 करोड़ रुपये (45 मिलियन डॉलर) की पैतृक संपत्ति प्राप्त की। इसके अलावा भी कई अन्य स्रोतों से उन्होंने संपत्ति अर्जित की है ट्रूडो ने रियल एस्टेट में निवेश करके 166 करोड़ रुपए (20 मिलियन डॉलर) की संपत्ति कमाई, साथ ही ग्लोबल कंपनियों के शेयर में 7 मिलियन डॉलर निवेश किए हैं। हालांकि कनाडा का कानून जस्टिन ट्रूडो को ट्रेड स्टोक्स से रोकता है, लेकिन शेयर रखने की अनुमति है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed