{"_id":"6503f56fbb1f84ec7306e8ef","slug":"ganesh-chaturthi-2023-latest-rangoli-design-for-ganpati-puja-simple-rangoli-design-2023-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2023: बप्पा के स्वागत में घर के आंगन में बनाएं रंगोली, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Ganesh Chaturthi 2023: बप्पा के स्वागत में घर के आंगन में बनाएं रंगोली, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोगों के घरों में बप्पा के आगमन की तैयारियां दिखने लगी हैं। लोगों ने बप्पा की स्थापना की जगहों को सजाना शुरू कर दिया है। इस बार घरों में गणपति का आगमन 19 सितंबर को होगा। स्थापना के बाद दस दिन तक लोग बप्पा को अपने घरों में रखकर अनंत चतुदर्शी के दिन उन्हें विदा करेंगे।
चाहे बप्पा की स्थापना घर पर हो या मंदिर में, लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है कि उस जगह को कैसे सजाना है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको रंगोली के कुछ ऐसे डिजाइन बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बप्पा के स्वागत में बना सकते हैं।
दरअसल, हमारे देश में हर शुभ काम में रंगोली जरूर बनाई जाती है। रंगोली को शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप भी बप्पा के स्वागत के लिए अपने घर के दरवाजे के सामने खूबसूरत रंगोली बनाकर खुशी और उमंग के साथ गणपति जी की स्थापना करें।
2 of 7
Ganesh Chaturthi 2023
- फोटो : instagram
चूड़ियों की लें मदद
अगर आप खास तरीके की रंगोली बनाने का सोच रही हैं तो ये डिजाइन आपके लिए काफी परफेक्ट है। लाल, हरे और सफेद रंग से बनीं ये रंगोली आसानी से बन भी जाएगी।
3 of 7
Ganesh Chaturthi 2023
- फोटो : instagram
पान के पत्ते से बनाएं गणपति
अगर आप रंगों वाली रंगोली नहीं बनाना चाहती तो एक बड़ी सी थाली लेकर उसपर गेंदे के फूलों की पत्तियां बिछाएं। इसके बाद पान की पत्तियों की मदद से एक थाली पर बप्पा की प्रतिमा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Ganesh Chaturthi 2023
- फोटो : instagram
रंगोली में बनाएं गणपति
ये डिजाइन बनाने में थोड़ी कठिन जरूर है लेकिन अगर आप इसे बना लेंगे तो ये देखने में कमाल की लगेगी। बप्पा के स्वागत में आप ऐसी रंगोली बना सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Ganesh Chaturthi 2023
- फोटो : instagram
बप्पा के साथ लिखे शुभ लाभ
रंगोली में बप्पा की तस्वीर बनाकर आप इसके साथ श्री गणेशाय नमः और शुभ-लाभ लिख सकती हैं। ऐसी रंगोली शुभता का प्रतीक होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।