Prime Minister Narendra Modi Birthday 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 73 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सरकार और राज्यों के दिग्गज नेताओं समेत विपक्षी दलों के नेता बधाई दे रहे हैं। देश विदेश से पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी का नाम सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों की सूची में शामिल है। वह भारत के साथ ही विदेशों तक काफी प्रसिद्ध नेता के तौर पर उभरे हैं। उनकी लोकप्रियता के कई कारण हो सकते हैं।
Narendra Modi: हाईटेक कार से खाने में पसंद तक, जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनशैली के बारे में सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिन की शुरुआत
73 साल की उम्र में भी ऊर्जावान और फिट रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सेहत का विशेष ध्यान देते हैं। वह सुबह पैदल चलते हैं और योगाभ्यास करते हैं। इसके अलावा सेहतमंद खानपान को जीवनशैली में शामिल कर रखा है। वह शुद्ध शाकाहारी और पौष्टिक आहार लेते हैं।
सुबह का नाश्ता
सुबह नाश्ते में पीएम मोदी साधा गुजराती खाना पसंद करते हैं। साथ ही उन्हें पोहा खाना भी पसंद है। वह खाकरा, उपमा और खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। पीएम मोदी नाश्ते में अदरक वाली चाय पीते हैं।
दोपहर में खाते हैं साधारण भोजन
नरेंद्र मोदी दोपहर के भोजन में दाल, चावल, सब्जी और दही का सेवन करते हैं। गेहूं की रोटी की जगह उन्हें गुजराती भाकरी खाना अधिक पसंद है। पीएम मोदी वैश्विक स्तर पर मोटे अनाज के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ ही मिलेट्स को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके खान-पान में भी मिलेट्स शामिल होता है।
पीएम मोदी की पसंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद की कार्यवाही के दौरान पीएम मोदी सिर्फ कैंटीन का फ्रूट सलाद खाना पसंद करते हैं। डिनर में वह गुजराती खिचड़ी, बिना मसाले की सब्जी का सेवन करते हैं। इसके अलावा नरेंद्र मोदी उपवास भी रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेंद्र मोदी नवरात्र में पूरे नौ दिन उपवास पर रहते हैं।