पूरा देश 30 जनवरी को गांधीजी की पुण्यतिथि के रूप में मनाता है, जिसे कि शहीद दिवस भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन देश ने अपने राष्ट्रपिता को खोया था लेकिन इतिहास में 30 जनवरी एक महत्वपूर्ण तारीख इसलिए भी है क्योंकि इस दिनांक पर विश्वभर में विभिन्न सालों में ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो कि जानने योग्य हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए 30 जनवरी के दिन ऐसी कौनसी घटनाएं हुई हैं, जो कि इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं।
Mahatma Gandhi Death Anniversary: जानिए 30 जनवरी को गांधीजी की पुण्यतिथि के अलावा क्यों जाना जाता है?
1530 : मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।
1903 : लार्ड कर्जन ने कलकत्ता के मटकॉफ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। 1948 में इस लाइब्रेरी का नाम बदलकर नेशनल लाइब्रेरी कर दिया गया।
1933 : राष्ट्रपति पॉल वान हिंडेनबर्ग ने अडोल्फ हिटलर को जर्मनी का चांसलर बनाया।
1941 : नौवहन के इतिहास की एक बड़ी घटना में सोवियत संघ की एक पनडुब्बी ने जर्मनी का एक पोत डुबा दिया, जिससे उसमें सवार करीब 9000 लोगों की मौत हो गई
1948 : शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नयी दिल्ली के बिड़ला भवन में हत्या। तभी से इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1949 : रात्रि एयरमेल सेवा की शुरूआत।
1965: ब्रिटेन के लोगों ने द्वितीय विश्वयुद्ध के समय देश के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल को अंतिम विदाई दी। चर्चिल एक कुशल कूटनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता थे और वह एकमात्र प्रधानमंत्री थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ब्रिटेन की महानतम विभूतियों में गिना जाता है।
1971 : इंडियन एयरलाइंस के फोक्कर मैत्री विमान का लाहौर से अपहरण कर लिया गया और अंतत: यह नष्ट कर दिया गया।
1985 : लोकसभा ने दल बदल विरोधी कानून पारित कर राजनीतिक दलबदलुओं के स्वत: अयोग्य होने का रास्ता साफ कर दिया।
2007 : एक बड़े अन्तरराष्ट्रीय सौदे में भारत की दिग्गज कंपनी टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
2009 : आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा और महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।
2009 : कोका कोला कंपनी ने ऐलान किया कि वह अमेरिका में अपने प्रमुख उत्पाद कोका कोला क्लासिक का नाम बदलकर कोका कोला करने जा रही है। कोका कोला के साथ क्लासिक शब्द को 1985 में जोड़ा गया था।