बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिटनेस और फैशनसेंस की वजह से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। मलाइका का फैशन स्टाइल और डांसिंग स्टाइल लोग बेहद पसंद करते हैं। मलाइका ने काफी ज्यादा ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनकी पहले और अभी की तस्वीरें देखें, तो अतंर साफ दिखाई देता है। मलाइका अरोड़ा को देखकर उनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अरबाज खान से शादी टूटने के बाद वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की जोड़ी भी खूब जमती है और एक दूसरे को बेहद पसंद करते हैं। 48 साल की मलाइका अरोड़ा का शादी के 19 साल बाद अरबाज खान से तलाक हो गया था।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: मलाइका अरोड़ा हैं करोड़ों की मालकिन, एक्ट्रेस की नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए कितनी है नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है। मलाइका एक फिल्म में आइटम नंबर डांस के लिए 1.75 करोड़ रुपये लेती हैं। इसके साथ ही वह कई रियलटी शो में भी हिस्सा लेती हैं जिसके जरिए वह मोटी कमाई करती हैं। रिएलिटी शो के एक एपिसोड के लिए वह मोटी फीस लेती हैं। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा का एक डीवा योगा स्टूडियो भी है।
मलाइका के पास हैं महंगी गाड़ियां
बॉलीवुड इंडस्ट्री की अमीर अभिनेत्रियों में मलाइका अरोड़ा का नाम शामिल है। उनके पास बेहद महंगी कारों का कलेक्शन है। मुंबई में मलाइका का अपना आलीशान फ्लैट है जिसमें वो अपने बेटे के साथ रहती हैं। अभिनेत्री के पास रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू 7सीरीज 730 एलडी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, बीएमडब्लयू एक्स 7 जैसी मंहगी कारें हैं। मलाइका के पास जो रेंज रोवर है उसकी कीमत 2.11 करोड़ रुपये है।
मलाइका का जन्म 23 अक्तूबर 1973 को हुआ था। मलाइका कम उम्र में ही मॉडलिंग करने लगी थीं। 1990 के दशक के अंत में वह वीडियो जॉकी के रूप में चुनी गई थीं। एक्ट्रेस अपने फिटनेस, ड्रेस और डांस की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। मलाइका ने कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं जो बेहद लोकप्रिय हैं।