फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Expensive watches: ये हैं दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Tue, 16 Nov 2021 12:41 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 16 Nov 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
Most Expensive watches in the world know about them
Most Expensive watches in the world - फोटो : Istock

दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं, जो महंगी घड़ियों को पहनने का शौक रखते हैं। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी उन चुनिंदा लोगों में शामिल होते हैं, जिन्हें महंगी घड़ियों को पहनने का शौक है। हालांकि हार्दिक का ये शौक उनके लिए एक बड़ी परेशानी की वजह बन गया, जब उन्हें देर रात रविवार को यूएई से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। एयरपोर्ट पर उन्हें रोकने की मुख्य वजह ये थी कि उनके पास 5 करोड़ रुपये की दो घड़ियां थीं, जिनका बिल हार्दिक के पास नहीं था। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि उन्होंने कस्टम विभाग को सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है। विभाग द्वारा जो भी टैक्स उन्हें बताया जाएगा, उसे हार्दिक अदा कर देंगे। इसी कड़ी में आज हम दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनकी कीमत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इनकी गिनती दुनिया की सबसे लग्जीरियस घड़ियों में की जाती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते विश्व की नामी गिरामी शख्सियत इन्हें महंगे महंगे दामों पर खरीदती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Most Expensive watches in the world know about them
Most Expensive watches in the world - फोटो : Istock

Jaeger-LeCoultre Joaillerie 101 Manchette

दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में इसका नाम शुमार होता है। इस घड़ी में करीब 576 हीरे जड़े हुए हैं। इसके मुख पर सिल्वर कलर का डायल दिया गया है, जो इसको काफी खास बनाता है। इस घड़ी की कीमत 26 मिलियन डॉलर है। 

Most Expensive watches in the world know about them
Most Expensive watches in the world - फोटो : Istock

Breguet Grande Complication Marie-Antoinette

ये एक खास तरह की पॉकेट घड़ी है, जिसे सोने के डिब्बे में बंद करके रखा जाता है। इस घड़ी को बनाने में करीब 40 साल का वक्त लगा। इसको सन 1827 में बनाकर तैयार किया गया था। इस घड़ी को काफी जटिल प्रक्रिया की मदद से बनाया गया था। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसकी गिनती एक ट्रू मास्टरपीस में की जाती है। इसकी कीमत 30 मिलियन डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Expensive watches in the world know about them
Most Expensive watches in the world - फोटो : Istock

Graff Diamonds The Fascination

इसका नाम अब तक की सबसे महंगी घड़ी में शुमार होता है। इसमें 152.6 कैरेट का व्हाइट डायमंड को लगाया गया है। वहीं 38.13 कैरेट की नाशपाती के आकार की डायमंड रिंग इस घड़ी के सेंटर में लगाई गई है। इसकी कीमत 40 मिलियन डॉलर है। 

विज्ञापन
Most Expensive watches in the world know about them
Most Expensive watches in the world - फोटो : Istock

Graff Diamonds Hallucination – $55 Million

ग्राफ डायमंड हल्लुसिनेशन घड़ी दुनिया की सबसे महंगी घड़ी है। इस घड़ी को 110 कैरेट के दुर्लभ रंगों के हीरों से बनाया गया है। इसकी कीमत 55 मिलियन डॉलर है। इसी वजह से इसका नाम विश्व की सबसे कीमती घड़ी में शुमार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed