तनु वेड्स मनु और रांझणा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की तगड़ी फैन फॉलोअिंग है। समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी स्वरा खुल कर बोलती हैं। ट्विटर पर अपनी बातें खुलकर रखने वाली स्वरा अबतक करीब 15 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनके अभिनय और अंदाज को लोग खूब पसंद करते हैं। फिल्मों और विज्ञापनों के माध्यम से स्वरा भास्कर करोड़ों की कमाई करती हैं।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों की मालकिन हैं स्वरा भास्कर, इन दो शहरों में घर और इतनी है संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितनी है स्वरा की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वरा की कुल संपत्ति करीब 5 मिलियन डॉलर की है। भारतीय रकम में यह करीब 35 करोड़ की हो सकती है। फिल्मों के अलावा, तमाम विज्ञापनों के माध्यम से भी वह करोड़ों की कमाई करती हैं। रिपोर्टस के मुताबिक एक फिल्म के लिए वह कम से कम 4-5 करोड़ रुपये लेती हैं।
दिल्ली में जन्मी स्वरा भास्कर का मुंबई में भी घर है। वह थ्री बीएचके फ्लैट में रहती हैं जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा दिल्ली में भी स्वरा का घर है, जहां उनका परिवार रहता है। स्वरा के पिता सी. उदय भास्कर, इंडियन नेवी में ऑफिसर थे, जबकि उनकी मां इरा भास्कर जेएनयू में प्रोफेसर हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक स्वरा के पास बीएमडब्ल्यू एक्स1 सीरीज की कार है, जिससे वह चलती हैं। इसके अलावा उनके पास कुछ और गाड़ियां भी हैं। फिल्मों में मिली कामयाबी के दम पर स्वरा ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है।
इन फिल्मों से मिली सफलता
तनु वेड्स मनू, रांझणा, प्रेम रतन धन पायो और औरंगजेब जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर स्वरा भास्कर ने खास पहचान बनाई है। तनु वेड्स मनु फिल्म में पायल के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया।