हम सभी जानते हैं कि 14 नवंबर का दिन भारत के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनकी याद में इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसलिए 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों से लेकर बाकी अन्य जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम होते हैं, जिनमें बच्चे चाचा नेहरू से जुड़े कई तरह के प्ले करते हैं। वहीं, बाल दिवस के दिन बच्चे एक-दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में इस बार अगर आप अपने दोस्तों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ खास शुभकामना संदेशों के बारे में बताते हैं...
Happy Childrens Day 2021: बाल दिवस पर देनी है बच्चों को शुभकामनाएं, तो भेजें ये खास शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बचपन का जमाना था
होता जब खुशियों का खजाना था
चाहत होती चांद को पाने की थी
पर दिल तो तितली का दीवाना था।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
खबर ना होती कुछ सुबह की
ना कोई शाम का ठिकाना था
थक हार के आना स्कूल से
पर खेलने तो जरूर जाना था।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
दुनिया का सबसे सच्चा समय
दुनिया का सबसे अच्छा दिन
दुनिया का सबसे हसीन पल
सिर्फ बचपन में ही मिलता है।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
हम हैं इस भारत के बच्चे
हम नहीं हैं अक्ल के कच्चे
हम आंसू नहीं बहाते हैं
क्योंकि हम हैं सीधे सरल और सच्चे।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!