फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Childrens Day 2021: बाल दिवस से जुड़ी ये पांच बातें जरूर जाननी चाहिए आपको

Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Childrens Day 2021 5 interesting facts of bal diwas
बाल दिवस 2021: बाल दिवस से जुड़ी 5 जरूरी बातें - फोटो : istock

14 नवंबर का दिन, जिसे हम बाल दिवस के रूप में जानते हैं। हर साल भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसलिए इस दिन का बच्चों के लिए खासा महत्व होता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को इस दिन श्रद्धांजलि दी जाती है और इस दिन उनकी याद में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। स्कूल से लेकर कई अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में बाल दिवस के दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं और बच्चों को पुरस्कार भी दिए जाते हैं। मतलब ये दिन कुल मिलाकर बच्चों के लिए बेहद खास होता है। लेकिन आप बाल दिवस के बारे में कितना जानते हैं? आप कहेंगे शायद सबकुछ, लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जो हम आपको बताने जा रहे हैं और इन्हें इस बाल दिवस आपको जरूर जानना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Childrens Day 2021 5 interesting facts of bal diwas
बाल दिवस 2021: बाल दिवस से जुड़ी 5 जरूरी बातें - फोटो : istock

नंबर 1

  • भले ही आप ये जानते हैं कि हर साल बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है, लेकिन साल 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था और इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिन्हित किया गया है। वहीं, भारत में पहली बार बाल दिवस साल 1956 में मनाया गया था।
Childrens Day 2021 5 interesting facts of bal diwas
बाल दिवस 2021: बाल दिवस से जुड़ी 5 जरूरी बातें - फोटो : istock

नंबर 2

  • 20 नवंबर की जगह 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने के लिए भारत की संसद में एक प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें इस बात का जिक्र था कि इस तारीख को बदला जाए। इसके बाद इस प्रस्ताव को पारित करते हुए बाल दिवस की तारीख बदल दी गई और तब से ये हर साल 14 नवंबर को मनाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Childrens Day 2021 5 interesting facts of bal diwas
बाल दिवस 2021: बाल दिवस से जुड़ी 5 जरूरी बातें - फोटो : istock

नंबर 3

  • जब साल 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ, तो इसके बाद इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया और इसके लिए 14 नवंबर का दिन चुना गया।
विज्ञापन
Childrens Day 2021 5 interesting facts of bal diwas
बाल दिवस 2021: बाल दिवस से जुड़ी 5 जरूरी बातें - फोटो : iStock

नंबर 4

  • दुनिया के लगभग 50 देश ऐसे हैं, जो एक जून को बाल दिवस मनाते हैं। जबकि ज्यादातर देश ऐसे हैं, जो अब भी हर साल 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed