फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2025: गलती से भी नए साल के पहले दिन न करें ये काम, वरना सालभर होगा पछतावा

Wed, 01 Jan 2025 08:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Jan 2025 08:03 AM IST
सार

यदि आप चाहते हैं कि आने वाला साल आपकी जिंदगी में खुशियां लेकर आए तो साल के पहले कुछ कामों को करने से बचें। आप क्या कर सकते हैं, इस बारे में भी हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
New Year 2025 Dos And Don'ts Naye Saal Par Kya Kare Or Kya Na Kare In Hindi
गलती से भी नए साल के पहले दिन न करें ये काम - फोटो : Adobe Stock
New Year 2025: नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नई योजनाएं, और नई शुरुआत का मौका लेकर आता है। यह दिन बीते हुए साल की यादों को समेटने और आने वाले समय के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का समय है।  साल का पहला दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग नए संकल्प लेते हैं और अपने लक्ष्यों को दोबारा तय करते हैं।

 

नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का समय नहीं है, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का अवसर है। इसलिए इसे उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाएं। यदि आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि साल के पहले दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आगे आने वाले साल में आपका समय अच्छा बीते। 

New Year 2025 Dos And Don'ts Naye Saal Par Kya Kare Or Kya Na Kare In Hindi
देर तक सोना - फोटो : adobe stock

देर तक सोना

नए साल के पहले दिन को सोते हुए न बिताएं। दिन की अच्छी शुरुआत के लिए सुबह जल्दी उठें और उत्साही होकर दिन का स्वागत करें। देर से उठने से पूरे दिन की ऊर्जा कम हो सकती है। इससे आपका पहला दिन ही खराब हो जाएगा। 

New Year 2025 Dos And Don'ts Naye Saal Par Kya Kare Or Kya Na Kare In Hindi
बुरी आदतों को दोहराना - फोटो : freepik

बुरी आदतों को दोहराना

यदि आपमें बुरी आदतें हैं तो पुराने साल की बुरी आदतों को नए साल में दोहराना आपके संकल्पों के खिलाफ हो सकता है। इस दिन को अपनी अच्छी आदतों के साथ शुरू करें, ताकि पूरे साल आपका प्रदर्शन बेहतर हो। इन आदतों में ज्यादा जंक खाना, समय पर काम न करना, शराब-सिगरेट पीना और कई अन्य चीजें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2025 Dos And Don'ts Naye Saal Par Kya Kare Or Kya Na Kare In Hindi
शराब या नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन - फोटो : Freepik

शराब या नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन

नए साल के स्वागत के दौरान हर कोई पार्टी करता है। ऐसे में पार्टी के समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। नए साल की पार्टी में थोड़ी मस्ती करना ठीक है, लेकिन ज्यादा शराब या नशीली दवाओं का सेवन न केवल आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि यह आपके फैसलों और व्यवहार को भी प्रभावित कर सकता है। 

New Year Special Lunch: नए साल के पहले दिन लंच में बनाएं ये विदेशी पकवान, बच्चे से लेकर बड़े तक चाव से खाएंगे

इस लेख में हम आपको उन बातों के बारे में भी बताएंगे जो आज के दिन करने से आपका नया साल अच्छा जा सकता है।

विज्ञापन
New Year 2025 Dos And Don'ts Naye Saal Par Kya Kare Or Kya Na Kare In Hindi
नए साल के संकल्प लें - फोटो : freepik

नए साल के संकल्प लें

यदि आपके जीवन में आप बदलाव लाना चाहते हैं तो नए साल के मौके पर कुछ अच्छे संकल्प लें। ये संकल्प शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, कैरियर, रिश्तों या व्यक्तिगत विकास से संबंधित हो सकते हैं। संकल्प लें और उन्हें पूरा करने की ठानी हुई मानसिकता से दिन शुरू करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed