{"_id":"6290b1db149cd97cab700212","slug":"nitin-gadkari-net-worth-lifestyle-house-cars-and-all-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: 'इंफ्रास्ट्रक्चर मैन' के नाम से मशहूर नितिन गडकरी की सालाना आय है करोड़ों में, जानें कितनी है नेटवर्थ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Nitin Gadkari: 'इंफ्रास्ट्रक्चर मैन' के नाम से मशहूर नितिन गडकरी की सालाना आय है करोड़ों में, जानें कितनी है नेटवर्थ
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वर्तमान में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही नितिन गडकरी इस मंत्रालय को संभाल रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में शामिल नितिन गडकरी आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने सड़क निर्माण के प्रति जुनून की वजह से वो इंफ्रास्ट्क्चर मैन के नाम से मशहूर हैं। नितिन गडकरी ने अपने कार्यकाल में सड़कों, एक्सप्रेस वे और फ्लाईओवर का निर्माण बड़े ही तेजी के साथ कराया है। जिसकी वजह से वो विपक्ष के भी पसंदीदा है।
2 of 5
नितिन गडकरी
- फोटो : प्रयागराज
नागपुर में जन्मे नितिन गडकरी ने एलएलबी में डिग्री हासिल करने के साथ ही बिजनेस मैनजमेंट में भी डिप्लोमा किया है। 24 साल की उम्र में ही नितिन गडकरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुन लिया गया था। वहीं मात्र 35 साल में महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश महासचिव बन गए थे। साल 2014 से लगातार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय संभाल रहे गडकरी के इनकम का मुख्य स्त्रोत उनकी राजनीति है। हालांकि वो दूसरे स्त्रोतों से भी आय अर्जित करते हैं।
3 of 5
नितिन गडकरी।
- फोटो : amar ujala
इंडिया टुडे के मुताबिक 2019 के हुए लोकसभा चुनाव में दाखिल किए अपने हलफनामे में नितिन गडकरी ने बताया था कि उनके पास चल और अचल संपत्ति मिलाकर करीब 25. 12 करोड़ की संपत्ति है। गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। नितिन गडकरी के पास चल संपत्ति के रूप करीब 69,38,691 रुपये हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 91,99,160 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नितिन गडकरी।
- फोटो : amar ujala
नितिन गडकरी के कार्यकाल में देशभर में सडकों के निर्माण में काफी तेजी आई है। 2020 तक 36 किलोमीटर प्रति दिन के हिसाब से सड़कों का निर्माण हो रहा है। जो साल 2014 तक दो किलोमीटर प्रतिदिन ही था। देशभर में सड़कों के निर्माण में तेजी लाने वाले नितिन गडकरी के पास कुल छह कारें हैं। जिसमे से दो उनकी और चार उनकी पत्नी की हैं। नितिन गडकरी के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर और टोयोटा इनोवा कार है। वहीं बात करें घर की तो उनके पास नागपुर में पुश्तैनी मकान है। वहीं मुंबई के वर्ली में एमएलए सोसाइटी में एक फ्लैट भी है।
विज्ञापन
5 of 5
मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : amar ujala
यहीं नहीं केंद्रीय मंत्री नितिन खेती की जमीन के भी मालिक हैं। उनके पास 29 एकड़ खेती योग्य जमीन है। जो धपेवाड़ा, नागपुर में है। इसके साथ ही नितिन गडकरी अपनी सैलरी के साथ ही अन्य स्त्रोतों से मिलाकर सालाना दो करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। उनकी आय के स्त्रोत में उनके पर्सनल निवेश के साथ ही वो फिल्मों में भी अपना पैसा लगाते हैं। नितिन गडकरी बालों के बिजनेस से भी पैसा कमाते हैं। उनकी आय का एक स्त्रोत बाल हैं। जिसमे वो तिरुपति मंदिर से खरीदे कटे हुए बालों से एमीनो एसिड बनाते हैं। नितिन गडकरी ने बताया था कि उन्हें इस बिजनेस से 12 से 15 करोड़ तक का मुनाफा हो रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।