फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Picnic Tips: गर्मियों में पिकनिक पर जा रहे हैं तो बैग में रखें ये जरूरी सामान, वरना मजा हो जाएगा किरकिरा

Sat, 10 Jun 2023 12:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 10 Jun 2023 12:01 PM IST
सार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में पिकनिक पर जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी हो गया है। 

विज्ञापन
Picnic Tips Keep These Essential Things  In Travel Bag During Summer Vacation
Picnic - फोटो : Pixabay

Picnic Tips: गर्मियों का मौसम आते ही बच्चों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। बहुत से माता-पिता अपने बच्चों को शहर से बाहर घुमाने के लिए ले जाते हैं, बहुत से उन्हें घर के आस-पास ही घुमाने ले जाते हैं। जो लोग बाहर कहीं घूमने नहीं जा पाते हैं, वो अपने बच्चों को घर के पास स्थित पार्कों में पिकनिक पर ले जाते हैं। पिकनिक पर जाना बड़ों के साथ-साथ हर बच्चे को पसंद आता है। पिकनिक पर बच्चों के साथ बड़े लोग भी काफी एन्जॉय करते हैं। 



इसी तरह के मजेदार मौके को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 18 जून को अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस मनाया जाता है। अगर आप भी पिकनिक पर जाने का सोच रहे हैं तो पिकनिक डे के दिन ही प्लान बनाइए। पिकनिक पर जाने का प्लान बनाते वक्त  कुछ बातें अपनी जहन में रख लें। दरअसल, गर्मियों में पिकनिक पर जाते वक्त अपने साथ कुछ चीजें जरूर रखें। ताकि आपको और आपके परिवार को किसी तरह की परेशानी ना हो। 

Picnic Tips Keep These Essential Things  In Travel Bag During Summer Vacation
water bottle - फोटो : istock

साथ में रखें पानी

गर्मियों का मौसम है। ऐसे में अपने साथ पानी की बोतलें जरूर रखें। कोशिश करें कि आप अपने साथ वाटर कूलर लेकर चलें। ताकि सभी को गर्मी में ठंडा पानी पीने को मिल सके।

Picnic Tips Keep These Essential Things  In Travel Bag During Summer Vacation
medicine - फोटो : istock

दवाईयां

गर्मी के मौसम में पिकनिक पर जाते वक्त कुछ दवाईयां अपने साथ जरूर रखें। इसमें पुदीन हरा, इनो, उल्टी, बुखार, सिर दर्द या थकान से बचने की दवाइयां जरूर होनी चाहिए। ताकि अगर किसी की गर्मी से तबियत खराब हो रही है तो आप इनका इस्तेमाल कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Picnic Tips Keep These Essential Things  In Travel Bag During Summer Vacation
dustbin - फोटो : social media

डस्टबिन बैग

पिकनिक पर जाते वक्त इसे अपने साथ जरूर रखें। पिकनिक के बाद अपना कूड़ा जमा करके आप इसे डस्टबिन में फेंक सकते हैं। ताकि इससे पार्क में गंदगी ना फैले। 

विज्ञापन
Picnic Tips Keep These Essential Things  In Travel Bag During Summer Vacation
Disposal - फोटो : Istock

डिस्पोजल 

पिकनिक पर खाने और पीने के सामान तो लेकर जाते ही हैं। ऐसे में अपने साथ डिस्पोजल ग्लास, कटोरी, प्लेट और चम्मच लेकर जाएं। ताकि आपको वहां बर्तन धोने की जरूरत ना पड़े। इस्तेमाल के बाद आप इसे डस्टबिन बैग में भर कर फेंक सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed