फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebrity Lifestyle: जन्मदिन पर जानें प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ, हाॅलीवुड से करती हैं कितनी कमाई

Mon, 18 Jul 2022 03:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 18 Jul 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Birthday Special Know Actress Net Worth and Income and Salary of Hollywood Movies
प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया

Priyanka Chopra Birthday Special: पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने अपने दमदार अभिनय से मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। प्रियंका केवल भारत में ही नहीं, विश्व भर में अपनी सुंदरता के लिए मशहूर हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में तो ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया ही, साथ ही हाॅलीवुड में भी प्रियंका को उतना ही प्यार मिला। अभिनय के साथ ही बतौर पाॅप स्टार प्रियंका ने मंच पर कदम रखा तो फैंस ने उनकी गायकी के भी दीवाने हो गए। प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद पति निक जोनस के साथ विदेश में शिफ्ट हो गईं हों लेकिन बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं। आज प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है। पूर्व विश्व सुंदरी, एक्ट्रेस, सिंगर और एक बिजनेस विमेन के तौर पर सफलता हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों से ज्यादा कमाई करती हैं। चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की कमाई और नेट वर्थ के बारे में।

 

Priyanka Chopra Birthday Special Know Actress Net Worth and Income and Salary of Hollywood Movies
प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा का कार कलेक्शन 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पास शानदार और महंगी गाड़ियों का कार कलेक्शन है। प्रियंका के पास मर्सिडीज-मेबैच एस 650, रॉल्स रॉयल घोस्ट, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, मर्सिडीज एस-क्लास, मर्सिडीज ई-क्लास, ऑडी क्यू7 जैसी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

Priyanka Chopra Birthday Special Know Actress Net Worth and Income and Salary of Hollywood Movies
प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा का आलीशान घर 

मुंबई के जुहू इलाके में प्रियंका का एक सी फेसिंग बंगला है, इस बंगले की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। हालांकि हाॅलीवुड में अपने प्रोजेक्ट के लिए वह भारत से बाहर ही रहती थी, बाद में निक जोनस से शादी के बाद वह पति के साथ शिफ्ट हो गईं। ऐसे में उनके मुंबई के बंगले को शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। प्रियंका का यूएसए में भी एक आलीशान और बहुत महंगा घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Birthday Special Know Actress Net Worth and Income and Salary of Hollywood Movies
प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा की कमाई 

फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा का सफर बहुत लंबा और बेहतरीन रहा है। बाॅलीवुड समेत कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में प्रियंका काम कर रही हैं। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा, शोज, बतौर फिल्म प्रोड्यूसर वह मोटी कमाई करती हैं। कई ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी प्रियंका की कमाई होती है। एक फिल्म के लिए प्रियंका दो मिलियन डॉलर चार्ज करती हैं, तो वहीं हॉलीवुड सीरीज के लिए वह प्रति एपिसोड दो करोड़ रुपये लेती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस 5 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Birthday Special Know Actress Net Worth and Income and Salary of Hollywood Movies
प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टाइल - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ 

बात करें प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ की तो वह लगभग 35 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन है। भारतीय करेंसी में प्रियंका के पास 270 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड प्रमोशन है। इसके अलावा टीवी सीरीज से भी वह कमाई करती हैं। प्रियंका ने रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है। प्रियंका महीने में एक करोड़ रुपये और सालाना 18 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed