{"_id":"5df0913d8ebc3e87975abeac","slug":"rajneesh-osho-birthday-philosophy-on-love-osho-quotes-sex-and-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष आचार्य रजनीशः यौन संबंधों और संभोग को लेकर ये विचार थे ओशो के","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
जन्मदिन विशेष आचार्य रजनीशः यौन संबंधों और संभोग को लेकर ये विचार थे ओशो के
19वी सदी में पूरी भारतीय परंपरा और दर्शन के उलट आध्यात्म और जीवन के प्रति अपने सबसे क्रांतिकारी और विद्रोही विचारों वाले आचार्य रजनीश यानी की ओशो का आज जन्मदिन है। आज यदि ओशो जीवित होते तो उनकी उम्र तकरीबन 88 साल होती। कम उम्र में ही जीवन से विदा लेने वाले ओशो अपने विचारों के साथ ही जीवन शैली को लेकर भी दुनिया में चर्चित रहे।
2 of 10
ओशो का ना केवल जीवन बल्कि जीवन दर्शन भी बहुत ही विवादित रहा। विशेष रूप से उन्होंने त्याग की भावना के उलट संभोग के रास्ते ही आध्यात्म मार्ग की राह सुझाई। संभोग से समाधि पर दिए गए उनके प्रवचन जो किताब रूप में प्रकाशित भी हुए वह पूरी दुनिया में चर्चित हुए। आज भी ओशो का सारा दर्शन इसी मूल बिंदु के केंद्र में है। आइए जानते हैं क्या कहा था ओशो ने यौन संबंधों और समाधि को लेकर:
3 of 10
Osho
ओशो ने सेक्स को ही समाधि तक पहुंचने की सीढ़ी बता दिया। उनकी विचारधारा समाज को चुनौती देती है। जो लोग ओशो के बारे में ज्यादा नहीं जानते उनके लिए ओशो का नाम दुनियाभर के प्रसिद्ध बाबाओं और गुरुओं में से ही एक हैं। उनके लिए ओशो की पहचान एक ऐसी विवादित शख्सियत की है, जिन्होंने हमेशा बेरोकटोक जीवन और मुक्त सेक्स जैसी बातों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
ओशो कहते हैं कि प्रेम का प्राथमिक बिंदु सेक्स ही है और जो लोग सेक्स को घृणा के नजरिए से देखते हैं, वे कभी प्रेम कर ही नहीं सकते। ओशो के मुताबिक संभोग और समाधि के बीच एक सेतु है, एक यात्रा है, एक मार्ग है। समाधि जिसका अंतिम छोर है और संभोग उस सीढ़ी का पहला सोपान है।
विज्ञापन
5 of 10
osho
ओशो ने कहा है कि हमने सेक्स को सिवाय गाली के आज तक दूसरा कोई सम्मान नहीं दिया। हम सेक्स की बात करते वक्त भी भयभीत होते हैं। लेकिन सच तो ये है कि मनुष्य के जीवन में इससे ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ है ही नहीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।