Ram Kapoor Weight Loss: कभी टीवी और फिल्मों के सबसे भारी-भरकम कलाकारों में गिने जाने वाले राम कपूर ने आज एक दमदार और हैरान करने वाला ट्रांसफॉर्मेशन कर दिखाया है। राम कपूर ने 18 महीनों में 55 किलो वजन कम किया। उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर कहा जाने लगा कि उन्होंने वजन कम करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है लेकिन 51 साल के अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने नेचुरल तरीके से 55 किलो वजन घटाया है, वो भी तीन साधारण डाइट नियमों को अपनाकर।
Ram Kapoor Weight Loss: राम कपूर ने कैसे घटाया 55 किलो वजन, जानिए उनका डाइट प्लान
Ram Kapoor Weight Loss: राम कपूर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर कहा जाने लगा कि उन्होंने वजन कम करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है लेकिन 51 साल के अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने नेचुरल तरीके से 55 किलो वजन घटाया है, वो भी तीन साधारण डाइट नियमों को अपनाकर।
राम कपूर ने अपने ये तीन साधारण नियम
वजन कम करने के लिए राम कपूर ने इंटरमिटेंट फास्टिंग रूटीन को अपनाया। इसके लिए उन्होंने तीन नियमों को अपने जीवनशैली में शामिल किया।
पहला, पूरे दिन में दो बार ही भोजन करना, जिसमें सुबह 10.30 और शाम 6.30 पर ही वह आहार लेते रहे।
दूसरा, स्नैक्स को अपनी दिनचर्या से बाहर किया
तीसरा, रात में 6.30 के बाद कुछ भी न खाना
इस तरह के राम कपूर ने 16.8 फास्टिंग पैटर्न को अपनाया और 16 घंटे बिना कुछ खाए, सिर्फ पानी और ब्लैक काॅफी या ग्रीन टी के सहारे वजन घटाया। राम कपूर ने कहा कि फास्टिंग से उन्हें न सिर्फ वज़न घटाने में मदद मिली, बल्कि मानसिक स्पष्टता भी बढ़ी।
राम कपूर का डाइट प्लान
राम कपूर सुबह 10.30 तक अपना आहार लेते हैं। जिसमें वह अंडे का सफेद भाग, ग्रिल्ड चिकन या टोफू और लो कार्ब सब्जियों का सेवन करते हैं।
शाम को 6.30 पर राम अपनी डिनर कर लेते हैं। डिनर में हरी सब्जियां और प्रोटीन के लिए पनीर, मछली या अंडा खाते हैं। इसके साथ ही लो फैट दही या सूप का सेवन करते हैं और कार्ब्स व शक्कर के सेवन से बचते हैं।
सुबह और शाम के खाने के बीच वह कोई भी मील या स्नैक्स नहीं लेते हैं। बल्कि भूख लगने या जरूरत होने पर पानी, काॅफी, ग्रीन टी ही पीते हैं।
राम कपूर ने क्या-क्या छोड़ा
राम कपूर अपनी अपनी डाइट से शक्कर को बिल्कुल बाहर कर दिया। साथ ही उन्होंने फ्राइ फूड, प्रोसेस्ड आइटम्स या एल्कोहल का सेवन पर भी परहेज किया।
राम कपूर का फिटनेस प्लान
राम कपूर स्ट्रिक्ट डाइट के साथ ही हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल है। इसके अलावा वह योग और स्ट्रेचिंग भी करते हैं। साथ ही अच्छी नींद और हाइड्रेशन को हमेशा प्राथमिकता देते हैं।
अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो राम कपूर के इस मैजिकल ट्रांसफोर्मेशन से टिप्स ले सकते हैं। उनके अनुशासन को अपने जीवन में शामिल करें। ट्रांसफॉर्मेशन में समय लगता है, लेकिन यह संभव है इसका भरोसा रखते हुए छोटे-छोटे प्रयास करते रहें। यही प्रयास कड़े बदलावों से बड़ा परिणाम दे सकते हैं।