फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्यमयी अंक '13', शुक्रवार की इस तारीख को अशुभ मानने का चलन आखिर कहां से शुरू हुआ...

Fri, 13 Jul 2018 09:29 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Reasons why people considered number 13 is unlucky number

ज्यादातर देशों में शुक्रवार को पड़ने वाली हर 13 तारीख को अशुभ समझा जाता है। इस तारीख को लेकर लोगों के दिलों में काफी दहशत रहती है, लोग इस तारीख से बेहद डरते हैं।इतना ही नहीं इस दिन कई लोग तो या तो अपने घर से बाहर नहीं निकलते या फिर कोई भी शुभ काम करने से बचते हैं।आंकड़ों की बात करें तो हर साल शुक्रवार की हर 13 तारीख को अमेरिका में करीब 9 अरब डॉलर की उत्पादकता प्रभावित होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर क्यों इस 13 तारीख को अशुभ माना जाता है। वजह बेहद खास हैं ...आप भी जान लें कहीं देर न हो जाए... 

Reasons why people considered number 13 is unlucky number

अंक 13 से लोगों को यह डर मनोविज्ञान की भाषा में थर्टीन डिजिट फोबिया या ट्रिस्काइडेकाफोबिया कहलाता है। मनोविज्ञान इसे सोचने की क्षमता में कमी से जोड़कर देखते हैं। मनोविज्ञान की मानें तो लोगों में यह डर उनके आत्मविश्वास को कम करने का काम करता है।इस तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को पश्चिमी देशों में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। 

Reasons why people considered number 13 is unlucky number

नंबर 13 को अशुभ समझने की शुरूआत सबसे पहले कोड ऑफ हम्मूराबी से शुरू हुई। कोड ऑफ हम्मूराबी बेबीलोन की सभ्यता में बनाए गए कानूनों का दस्तावेज से जुड़ी हुई है।हैरानी की बात यह है कि इसमें 13 नंबर का नियम शामिल ही नहीं है। जिसके चलते 13 को अशुभ मानने की धारणा को बल मिला।हालांकि इतिहासकारों ने इस व्याख्या को नकारते हुए बताया कि कोड ऑफ हम्मूराबी के मूल दस्तावेज नंबरिंग करके नहीं लिखे गए थे और जब पहली बार इन दस्तावेजों का आधुनिक भाषाओं में अनुवाद किया गया तो उस दौरान लेखन की गलती से 13 का अंक छूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reasons why people considered number 13 is unlucky number

अंक 13 से जुड़े इस अंधविश्वास को अंग्रेजी में paraskevidekatriaphobia नाम से पहचाना जाता है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 को लेकर लोगों में इतना डर है कि इस दिन कई लोग फ्लाइट से ट्रैवल करना तक पसंद नहीं करते। बता दें, इस दिन हवाईसफर भी सस्ता हो जाता है।   


 
विज्ञापन
Reasons why people considered number 13 is unlucky number
हालांकि, 13 के अशुभ होने के पीछे कई धार्मिक कारण बताए जाते हैं। जिसमें एक जिक्र बाइबल में भी किया गया है।कहा जाता है कि जीसस को शुक्रवार के दिन ही सूली पर चढ़ाया गया था।इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि 13 अक्टूबर 1307 को फ्रांस में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed