फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Things To Do In Winters: हो रहे हैं घर पर बोर तो कंबल से निकलकर ऐसे उठाएं सर्दी का लुत्फ

Sun, 29 Dec 2024 01:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 29 Dec 2024 01:29 PM IST
सार

सर्दियों का मौसम खास होता है और इसका आनंद लेने के लिए आप कई तरीकों को आजमा सकते हैं। इसके लिए यहां कुछ आसान और मजेदार उपाय दिए गए हैं।

विज्ञापन
5 Best Things To Do In Winters on weekend in hindi
कंबल से निकलकर ऐसे उठाएं सर्दी का लुत्फ - फोटो : Adobe stock

Best Things To Do In Winters:  दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है, ऐसे में सर्दी ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड के मौसम में घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग अपने बेडरूम में रखे कंबल और रजाई में ही घुसे रहते हैं। पूरे दिन रजाई में घुसे रहने की वजह से शरीर भी आलसी हो जाता है और शरीर को विटामिन डी नहीं मिल पाता।



लोगों को जब ये कहा जाए कि कंबल से निकल कर कुछ एक्टिविटी करो तो उन्हें समझ नहीं आता कि ठंड में वो क्या कर सकते हैं। आपकी इसी दुविधा को हम दूर करने जा रहे हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप सर्दियों का पूरा आनंद उठा सकते हैं। इन तरीकों से आप अपने घर के बच्चों को भी एक्टिव बना सकते हैं।

5 Best Things To Do In Winters on weekend in hindi
धूप का आनंद उठाएं - फोटो : Adobe stock

धूप का आनंद उठाएं

यदि आपको घर के बाहर जाना पसंद नहीं है तो अपनी छत या फिर बालकनी में कुर्सी या चटाई डालकर बैठैं। दिन की धूप में बैठकर चाय या कॉफी का आनंद लें। इस धूप से आपके शरीर को विटामिन डी मिलेगा, जो काफी फायदेमंद है।  

5 Best Things To Do In Winters on weekend in hindi
आउटडोर गेम खेलें - फोटो : Adobe stock

आउटडोर गेम खेलें

यगि आप ऐसी जगह रहते हैं, जहां बर्फ पड़ती है तो स्नोबॉल फाइट करें। स्नोमैन बनाएं या स्केटिंग ट्राई करें। जहां बर्फ न हो, वहां पतंगबाज़ी या साइक्लिंग का मजा लें। आप घर के बाहर बैडमिंटन, टेनिस या फिर क्रिकेट भी खेल सकते हैं। 

Year Ender 2024: इन सेलेब्स ने इस साल अपने बच्चे का रखा खास नाम, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Best Things To Do In Winters on weekend in hindi
विंटर कार्निवाल्स जाएं घूमने - फोटो : Adobe stock

विंटर कार्निवाल्स जाएं घूमने

सर्दी के मौसम में जगह-जगह क्रिसमस और नववर्ष की वजह से कार्निवाल लगता है। कई जगह मेले भी लगते हैं। ऐसे में घर से निकलकर इन  विंटर कार्निवाल्स में घूमने जाएं। यहां आप खरीदारी और अच्छे खान-पान का लुत्फ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
5 Best Things To Do In Winters on weekend in hindi
पिकनिक पर जाएं - फोटो : istock

 पिकनिक पर जाएं

यदि आप घर से बाहर परिवार और बच्चों के साथ जाना चाहते हैं तो पिकनिक पर जाएं। इसके लिए घर से ही कुछ खाने-पीने के समान तैयार पैक कर लें, ताकि आपको बाहर का कुछ न खाना पड़े। इसके अलावा आप अपने साथ पार्क में बैठने के लिए चटाई ले जाएं, ताकि आप वहां धूप में कुछ देर लेट भी सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed